MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / 9 सालों से भूस्वामियों की जाति पर विवाद – PACL और नटवरपुर जमीन बिक्री मामला

9 सालों से भूस्वामियों की जाति पर विवाद – PACL और नटवरपुर जमीन बिक्री मामला

By Ak Sharma | Published on 17/05/2015

Rate this News

9 सालों से भूस्वामियों की जाति पर विवाद – PACL और नटवरपुर जमीन बिक्री मामला

छत्तीसगढ़/रायगढ़– नटवरपुर के किसानों से पीएसीएल कंपनी द्वारा कौड़ियों के मोल ली गई 215 एकड़ जमीन की लड़ाई जाति को लेकर उलझ गई है। धनवार से धनुहार हो चुके नटवरपुर के किसान जहां खुद को आदिवासी बता रहे हैं तो शासन के रिकार्ड के मुताबिक धनुहार जाति शासकीय प्रलेखों में आदिवासी की लिस्ट में नहीं हैं। 


सेबी से अपनी निवेश स्कीम में फर्जीवाड़े के कारण पहले ही बैन हो चुकी पीएसीएल कंपनी और नटवरपुर की जमीन बिक्री का मामला एक बार फिर जिन्न की तरह बोतल से बाहर निकल आया है। 9 साल पहले नटवरपुर में किसानों से 215 एकड़ जमीन को खरीदने वाली पीएसीएल कंपनी जहां अब तक इसका नामांतरण नहीं करा सकी है। वहीं मामूली कीमत में अपनी अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद भी गांव के कुछ किसानों को उनका हक नहीं मिल सका है। 


अब प्रशासन द्वारा शुरू की गई दोबारा से जांच में भी जमीन दलालों एवं कंपनी के बिचौलियों की परेशानी बढ़ने लगी है। इस प्रकरण में कई पेंच हैं। मतलब धनुहार जाति क्या सच में आदिवासी जाति धनवार का अपभ्रंश है या सामान्य जाति है। सितम्बर 2006 में सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारी में तत्कालीन तहसीलदार अतुल शेटे ने धनुहार जाति को आदिवासी नहीं माना था। 


वहीं जानकारों के मुताबिक धनुहार मूल रूप से धनवार जाति का ही अपभ्रंश है। अब यदि प्रशासन यह सिद्ध करने में कामयाब हो जाए कि धनुहार भी आदिवासी है तो नटवरपुर का जमीन मामला धारा 170 ख के तहत आ जाएगा और किसानों को जमीन वापस करनी होगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो उस समय जिन जमीन दलालों के साथ बलपूर्वक रजिस्ट्री कराई गई थी उन पर धोखाधड़ी जुर्म दर्ज किया जाएगा।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: 1, 9 सालों से भूस्वामियों की जाति पर विवाद - PACL और नटवरपुर जमीन बिक्री मामला, Open, post, publish  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions