MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / रिश्तेदार का दोस्त बनकर महिला से ठगे दो लाख रुपएे
रिश्तेदार का दोस्त बनकर महिला से ठगे दो लाख रुपएे

रिश्तेदार का दोस्त बनकर महिला से ठगे दो लाख रुपएे

By Mahender Singh | Published on 23/05/2014

Rate this News

दिल्ली के रोहतक इलाके मे एक ठगी करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां ठग ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए खुद को पीडीत परिवार वालो को उनके रिश्तेदार का दोस्त बताकर वारदात को अंजाम दिया। ठग ने दो वर्ष में धन दोगुना करने का झांसा देकर महिला और उसकी परिवार के तीन अन्य लोगो से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। दो वर्ष पूरा होने के बाद पीड़ितों परिवार अपने पैसे लेने कंपनी मे गऐ तो पता चला की वह ठगी का शिकार हुए है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी मे ठगी का मामला दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की। चौकी में कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने डीएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

रिश्तेदार का दोस्त बनकर दिया लूट की वारदात को अंजाम 

पीडीत महिला गांव किशनगढ़ निवासी पुष्पा देवी ने  मामले मे बताया कि दो साल पहले उनके रिश्तेदार का एक दोस्त घर आया था। उसने बताया कि उसकी नज़र मे एक ऐसी कंपनी है जो कि दो साल मे दिए हुऐ धन का दोगुना मुनाफे के साथ वापस देती है, और कंपनी के अधिकारी से उसके अच्छे सम्बंध है और सब अच्छी तरह पहचानते है। तो इतने मे आरोपी ने तुरंत फोन पर पुष्पा देवी और उसके परिजनों की बात कराई। इसके बाद आरोपी ने कंपनी के फार्म लाकर पुष्पा से 50 हजार रुपये लेकर फिक्स डिपोजिट में जमा करा दिए। आरोपी ने पुष्पा से कहा कि अगर उसके अन्य परिचित भी कंपनी में रुपये जमा कराना चाहें, तो वह भी करा सकते हैं। पुष्पा ने अपनी एक बहन और दो अन्य रिश्तेदारों को भी कंपनी की योजना के बारे में बता दिया। सभी लोगों ने पुष्पा के कहने पर 50-50 हजार रुपये कंपनी मे जमा करा दिए।

कंपनी के कार्ड पर छपा नम्बर नही है सेवा मोजूद

कंपनी के वायदे के अनुसार एफडी के दो वर्ष पूरे हो जाने के बाद पुष्पा ने कंपनी द्वारा दिए गए कार्डो पर लिखे नंबरों पर फोन कर रुपये देने की मांग की। तो देखा कि सभी नंबर गलत मिले और किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर गलत नंबर बताकर फोन काट दिया। इसके बाद पुष्पा ने रिश्तेदार के दोस्त के घर जाकर रुपये दिलाने की मांग की, लेकिन उसने भी पुष्पा को धमकाकर भगा दिया। पुष्पा और उसके परिजनों ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने लेनदेन का विवाद बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को पुष्पा पति को लेकर डीएसपी उदयराज से मिली। डीएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 पुष्पा और उसके रिश्तेदारों को दो लाख का चूना लगाने वाली कंपनी के कर्मियों ने जाल बिछाकर उनसे ठगी की थी। कंपनी ने ना केवल फार्म, कार्ड आदि छपवा रखे हैं, बल्कि कंपनी के संबंध में नेट पर वेबसाइट बना रखी है। इसलिए इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि कंपनी ने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाया होगा।

” मामले की जांच कराई जाएगी। पुष्पा के रिश्तेदार के दोस्त से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। कंपनी के कार्ड पर लिखे नंबरों की पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी “

” उदय राज, डीएसपी क्राइम “

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: chitfund, Chitfund Company, dcp udayraj, mlm, MLM hindi news, MLM News, new delhi, News, rohtak, Scam News, victim pushpa  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions