रिजर्व बैंक के गवर्नर रधुराम राजन ने शिमला मे क्षेत्र परिक्षण के दौरान राजन ने कहा कि साल 2015 मे देश भर मे प्लास्टिक के नोट जारी किए जाऐंगें। साथ उन्होने यह भी जानकारी देते हुऐ कहा है,अभी से हमारे पास प्लास्टिक के नोट आने शुरु हो गऐ और अब तक एक अरब नोटों के लिए निविदाएं भी आ चुकी हैं।
पहले चरण मे नोटो को शिमला सहित पांच अलग अलग शहरो मे इसे प्रयोग के तौर पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही परिक्षण के आधार पर ही साल 2015 मे इसे देश के सभी राज्यो मे परिचालन किया जाएगा।
राजन ने यह सब जानकारी आरबीआई की बोर्ड बैठक के बाद दी थी। सरकार ने फरवरी में संसद को सूचित किया था कि 10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोटों को पांच चुनिंदा शहरों में प्रयोग के तौर पर जारी किया जाएगा।
जैसे, कोच्चि, मैसूर, जयपुर और भुवनेश्वर के आलावा शिमला, यह राज्य फिलहाल प्लास्टिक के नोटो के परिक्षण के लिए चिन्हित किए गऐ है। प्रयोग के तौर पर परीक्षण 2014 की दूसरी छमाही में शुरु होने की पुरी पुरी संभावना है। इतना ही नही राजन ने बताया है कि प्लास्टिक नोटों का औसत जीवनकाल करीब पांच साल का होता है और इनकी नकल करना मुश्किल है, साथ ही ये कागज से बने नोटों से अधिक साफ होते हैं। प्लास्टिक नोटों को सबसे पहले आस्ट्रेलिया में चलन में लाया गया था और पश्चिम के कई देशों में पहले से ही प्लास्टिक नोट चलन में हैं।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Leave a Reply