MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / अनमोल इंडिया परिवार बना निवेशको की परेशानी का सबब
ANMOL INDIA PARIWAR

अनमोल इंडिया परिवार बना निवेशको की परेशानी का सबब

By Mahender Singh | Published on 10/05/2014

3/5 - (1 vote)

CHIT FUND: पिछले कई वर्षों से काम कर रही चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया परिवार में जमा की गई पसीने की अपनी गाढ़ी कमाई को वापस पाने के लिए ग्राहकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। परिवार के ग्राहकों का कहना है कि कार्यालय के चक्कर पे चक्कर काटकर हमारी चप्पल तक धिस गई लेकिन योजना के तहत बढ़ी राशि मिलना तो दूर जमा की गई राशि भी वापस नहीं की जा रही है। और तो जमा की गई राशि का जो ब्यौरा उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि काफी कम है। जबकि ग्राहकों के पास उससे कहीं ज्यादा कंपनी की ही जमा रसीद मौजूद है।

वादे के अनुसार अप्रैल माह में योजना की अवधि पूर्ण होने के बाद बढ़ी हुई रकम लेने ग्राहक अनमोल इंडिया परिवार कंपनी के कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात कर्मचारी का जवाब सुना तो हैरान रह गए, जब कर्मचारी से यह जवाब मिला कि अभी तो योजना के तहत पुरी किस्त भी जमा नही हूई है। कार्यालय का कंप्यूटर अधूरी किस्त जमा बता रहा है। जबकि ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने पूरी किस्त जमा की है बकायदा जमा की गई किस्त की रसीद भी है। और कुछ ग्राहको का यह भी कहना है कि उन्होंने जितनी किस्त जमा की है, परिवार योजना अवधि पूर्ण होने के बाद भी उतनी ही किस्त की दुबारा मांग कर रहा है उनका कहना है अभी किस्त जमा नही हूई है।

घटना की जानकारी ग्राहकों ने जब एजेंटों को दी तो वो भी कार्यालय पहुंचे तथा मामले में पुछताछ की। उन्हें भी जब कार्यालय से जो जवाब मिला उससे वे सकते में आ गए। अब मुद्धा इतना बढ़ गया है कि परिवार के एजेंट कंपनी के इस रवैए से दुखी होकर ग्राहकों को उनकी जमा राशि वापस दिलाने के लिए आगे की लड़ाई लडऩे की मूड में नजर आ रहे हैं। इसके लिए वह पुलिस का सहारा लेने के मुड़ मे दिख रहे है।

जांच के नाम पर मांग रहे है रसीद वापस

चिटफंड कंपनी परिवार ने ग्राहकों को उल्लु बनाकर उनसे रकम जमा तो करवा ली थी, लेकिन जब उसे वापस करने की बारी आई तो बड़ी ही सफाई के साथ बचने के लिए मामले की जांच के नाम पर ग्राहकों के पास मौजूद जमा रसीद को कंपनी में जमा करने को कह रहे हैं। साथ ही रसीद जमा कर ग्राहकों की सुरक्षा हेतू लिखित में दस्तावेज भी देने से साफ इंकार कर रहे है। कुछ ग्राहकों ने कंपनी की नियत को भांपते हुऐ जमा रसीद कंपनी को वापस देने से इंकार कर दिया है।

वहीं कुछ ग्राहको ने कंपनी के कर्मचारियों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर रसीद तो वापस जमा तो कर ही दी और उसके बदले मे सबुत के तौर पर कंपनी से लिखित तक नही ली। कोकड़ी निवासी गौत राम यादव ने 31 किस्त जमा कर दी है, बावजूद इसके उसे कम किस्त जमा होने की जानकारी दी जा रही है। यह भनक पड़ते ही गौतम ने कंपनी द्धारा दी गई रसीद को सबुत के तौर पर अपने पास रख ली है।

जांच के नाम पर खानापूर्ती कर रही है पुलिस

लोगो का आरोप है कि निवेश के नाम पर लूट मचा रही चिटफंड़ कंपनीयो के दिन ब दिन होंसले बुलंद होते जा रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है, लोगो की इस बढ़ती शिकायतो को देखते हुऐ जिला व पुलिस प्रशासन ठोस कार्रवाई के बजाए मात्र खानापूर्ति करती नज़र आई और इन कंपनी को क्लीन चीट भी दे दि। कुछ वर्ष पूर्व शहर की अनमोल इंडिया परिवार कंपनी समेत अन्य चिटफंड कंपनियों को जिला प्रशासन ने सील करने के साथ- साथ लोगो को इन कंपनीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिलासा दिया था। लेकिन कार्रवाई तो दुर की बात है कुछ ही दिनों में कंपनी में लगी सील टूट गई और संचालकों ने दोबारा दुकानदारी चलाने के लिए शटर उठा दिया। ठीक इसी प्रकार कुछ दिन पहले पुलिस ने कंपनी के दस्तावेज जांच के लिए मंगवाए थे लेकिन इसके बाद क्या कार्रवाई की गई इसका अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया।

क्या है मामला

जिले के कुछ लोगों ने अनमोल इंडिया परिवार की बचत योजना के तहत 6 वर्ष के लिए प्रति माह के हिसाब से किस्त जमा करवाई थी। 72 किस्तो में से किसी ने पूरी किश्त जमा करवाई थी तो कुछ लोगो कुछ कम किस्त भरी थी । जमा कि गई किस्तो के अनुसार ही ग्राहक को अवधि पूर्ण होने के बाद उनकी जमा रकम मिलनी थी, लेकिन अवधि पूर्ण होने के बाद भी ऐसा हुआ नहीं। बाबू दबेना निवासी, धरमू साहू ने 588 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से कुल 27 किस्तो का भुगतान किया था। लेकिन जब रकम लेने की बारी आई तो उन्हें बताया गया कि अभी उनकी मात्र 20 ही किस्ते जमा हूई है। इसी तरह भुरसी डोंगरी निवासी, मनोज गंजीर ने 440 रुपए प्रतिमाह 22 किस्ते जमा कि थी। लेकिन उन्हे 17 ही किस्ते बताया गया। इसी तरह कई ग्राहकों को कम किस्ते जमा होने के जानकारी देते रहे और उनको मिलने वाली रकम रोक दी गई है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, चिट फंड समाचार Tagged With: Anmol India Agro-herbal Farming, anmol india parivar, anmol india pariwar complaints, mlm news hindi, अनमोल इंडिया परिवार, चिटफंड  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions