MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / सारदा कांड में सुशांत समेत 63वीं मौत: फांसी पर झूला ऐजेंट
सारदा कांड में सुशांत समेत 63वीं मौत: फांसी पर झूला ऐजेंट

सारदा कांड में सुशांत समेत 63वीं मौत: फांसी पर झूला ऐजेंट

By Mahender Singh | Published on 26/04/2014

Rate this News

पश्चिम बंगाल की मशहुर सारदा चिटफंड़ कंपनी घोटाले का उजागर होने के बाद तनाव मे आकर एक एजेंट/ निवेशक ने शुक्रवार शाम मौत को गले लगा लिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले मे और अधिक जानकारी के लिए सबूत इकठ्ठे करने मे जूट गई है।  

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेलेखाली गांव निवासी सुशांत सरदार के रुप मे हूई है।  सुशांत की पत्नी छाया का कहना है कि उसके पति ने सारधा समूह में लगभग डेढ़ लाख रूपए का निवेश किया था। उनमे से कुछ खुद के पैसे भी जमा करवाऐं थे, इसके अलावा बाकी अन्य कंपनियों में भी लगभग ढाई लाख से अधिक रूपए का निवेश करवा रखे थे। लेकिन घोटाले का खुलासा होने के बाद से निवेशक पैसे की वापसी के लिए उसके पति पर दबाव बना रहे थे। कभी कोई गाली देता था तो कोई जान से मार देने की धमकी देता था। जिसके कारण सुशांत हर समय तनावग्रस्त रहता था। जिससे तंग आकर सरदार ने आत्माहत्या करना ही उचित समझा। सारदा घोटाले मे सुशांत सरदार समेत 63 लोग अब तक आत्माहत्या कर चुकें है।

 कैनिंग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना  अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले मे पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्माहत्या का केस है या फिर किसी ने सरदार को मारा है। उसने किन-किन लोगों के पैसे चिटफंड कंपनियों में जमा कराए थे और कौन-कौन लोग पैसे वापसी के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Agents suicide, Canning station, Sarda chitfund, Sushant sardar  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions