MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों को बचाने के लिए दिशानिर्देश बनाये सरकार
ASSOCHAM ponzi schemes

डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों को बचाने के लिए दिशानिर्देश बनाये सरकार

By Ak Sharma | Published on 21/02/2015

Rate this News

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग संगठन एसोचैम ने केंद्र सरकार से पोंजी स्कीम और प्राइज चिट फंड जैसी योजनाओं से बढ़ रही धोखाधड़ी के बीच सही डाइरेक्ट सेलिंग कंपनियों (डीएससी) और मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनियों (एमएलएमसी) को सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकारों और पुलिस के लिए आवश्यक दिशानिर्देश का प्रारूप तैयार करने का आग्रह किया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम को लिखे पत्र में एसोचैम ने कहा है कि 20 हजार करोड़ रूपये वाली ऐसी कंपनियां देश के सात करोड़ से अधिक लोगों को अंशकालिक आय के विकल्प मुहैया करा रही लेकिन प्राइज चिट एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम, बैंकिंग, अधिनियम (पीसीएमसी) 1978 के कुछ प्रावधानों की गलत व्याख्या कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसोचैम ने कहा कि ऐसे में एक स्पष्ट कानून बनाये जाने की जरूरत है ताकि पोंजी स्कीम चलाने वाली कंपनियों से सही डायरेक्ट सेलिंग बताया जा सके। हालांकि रिजर्व बैंक ने पोंजी स्कीम चलाने वाली कंपनियों के मामले में राज्य सरकारों को जागरूक बनाने की कोशिश की है लेकिन पीसीएमसी अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी नहीं रूकी है क्योंकि ये कंपनियां अपने वित्तीय उत्पाद बिना किसी गारंटी के बेचते हैं। एसोचैम ने कहा कि पीसीएमसी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य प्राइज चिट फंड और पोंजी स्कीम पर रोक लगाना है लेकिन इनमें और सही डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और मनी सर्कुलेशन कंपनियों के बीच अंतर करने की फिलहाल कोई पध्दति मौजूद नहीं है। एसोचैम ने कहा कि अधिनियम की गलत व्याख्या की वजह से आंध्र प्रदेश, छत्तीसगड, केरल, महाराष्ट, राजस्थान और तिमलनाडु की प्रशासनिक मशीनरी ओर पुलिस ने सही डीएससी और एमएलएमसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

हालांकि ऐसी कंपनियां मौजूदा कनूनों का पालन करते हुए अपने कारोबार का संचालन कर रही हैं। डायरेक्ट सेलिंग कारोबार से देश के सात करोडों लोगों को रोजगार मिल रहा है जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं इसलिए इन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए।

Source: ranchiexpress

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, विशेष समाचार Tagged With: ASSOCHAM ponzi schemes  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions