MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / जामुन डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद

जामुन डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद

By Pooja Sharma | Published on 30/06/2014

Rate this News

जामुन डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद

जामुन गर्मियों में मिलने वाला फल है और यह बहुत कम समय के लिये बाजार में मिलता है। जामुन अपने स्वाद और औषधीय गुणों के कारण उसका अपना विशिष्ट स्थान रखता है । यह सिर्फ देखने में बढि़या नहीं होता है बल्कि यह स्वाद और सेहत से भी भरपूर होता है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता हैं। जामुन के सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। खास बात यह है कि जामुन डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

जामुन के फल, वृक्ष की छाल के साथ उसकी गुठली का उपयोग भी औषधियों के लिये किया जाता है। जामुन में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। । इसके नियमित सेवन से मधुमेह, खांसी, कफ, कब्ज, उदर रोग, वायु विकार आदि दूर होते हैं।

आइए जाने जामुन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है :

  • जामुन के सूखे पत्तों को लाकर उस भस्म को मंजन के रूप में प्रयोग कर सकते हैं इससे दांत और मसढ़े मजबूत होते हैं।
  • जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें और इसके पाउडर को पानी के साथ फांकने में मधुमेह रोगियों को लाभ मिलता है। जामुन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • जामुन में फाइटोकेमिकल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
  • जिस वयक्ति को एसिडिटी की समस्या रहती है वो काले नमक में भुना जीरा मिलाकर पीस लें और इसके साथ जामुन का सेवन करें। एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी।
  • जामुन खाने के एक घंटे तक दूध नहीं पिना चाहिए।
  • जहाँ तक हो सके जामुन हो सके तो भोजन जामुन को भोजन करना के बाद ही ले।
  • मुंह में छाले होने पर जामुन का रस लगाएं।
  • जामुन का सिरका बनाकर बराबर मात्रा में पानी मिलाकर लेने से यह न केवल भूख बढ़ाता है, बल्कि कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: एंटीऑक्सीडेंट्स, जामुन का उपयोग, जामुन का सिरका, जामुन की गुठली, जामुन के फायदे  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions