MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / विशेष समाचार / अफ्रीकी ठगो से सावधान ! सोशल साइट्स पर है एक्टिव
अफ्रीकी ठगो से सावधान ! सोशल साइट्स पर है एक्टिव

अफ्रीकी ठगो से सावधान ! सोशल साइट्स पर है एक्टिव

By Mahender Singh | Published on 08/05/2014

Rate this News

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर 24 धंटे साइबर सेल की नज़रे टिकी होने के बावजूद भी यह ठग बखुबी वारदात को अंजाम दे देते है। तो कभी एटीएम का पिन बदलने का झांसा देकर मोटी रकम उडाने का काम भी बखुबी कर रहे है।  यह ठग इतने शातिर होते है कि किसी को जरा भी इस बात की भनक तक नही पडने देते की उन्हे ठगा जा रहा है। अब इन ठगो ने ठगी करने के लिए ई-मेल और मैसेज के बाद अब लोगों को सोशल नेटवर्किंग साईटों को हथियार के रुप मे इस्तेमाल कर रहे है।

अमूमन अफ्रीकी देशों के ठगों ने फेसबुक व अन्य सोशल नेटवर्किंग साईटों में मैसेज भेजकर पहले तो दोस्ती का हाथ बढ़ाते है और फिर बाद में ईमेल के जरिये फंड ट्रांसफर करने के नाम पर रूपयों की मांग करते है।

अक्सर हमारे साथ भी कई बार ऐसा होता है जब हमारे फोन मे भी अन्य दिलचस्प मैसेज आते है। जैसे कि पहले यह ठग लोगो को मैसेज व ई-मेल करके यह कहते थे आपके इतने करोड की लॉटरी निकली है इसके एवज मे आपको इतने हजार रुपए बतौर कंपनी की पॉलिसी के आधार पर जमा कराने होंगे। वही अब सोशल नेटवर्किंग साईटस का उपयोग करके लाखो करोड़ो का चुना लगा रहे है। वहीं अब एक मामला सामने आया है जहां पर अफ्रीकी देशों के ठगों ने युवतियों को ठगी के लिए अपना हथियार बना लिया है।

इस पर पहले वे फेसबुक व अन्य साईटों पर मैसेज भेजकर दोस्ती करने को कहती है और फिर अपना ई-मेल आईडी देकर जानकारियां मांगती हैं। इसके बाद वे ठग युवतियां अपनी तस्वीरें व जानकारी में बताती हैं कि वे अनाथ है और अनाथालय में रहती है। या फिर खुद को किसी बड़ी कंपनी की सीओ या एमड़ी बताकर इंवेस्ट करने को कहती है। यह सब सुनकर अधिकतर लोग इनके झांसे मे आकर उन से संपर्क कर बैठते हैं। बाद में फंड ट्रासफर करने फीस के नाम पर वे रूपयों की मांग करती हैं। लेकिन इस तरह के मैसेज से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अपना एटीएम का नंबर व पिन की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए क्योंकि इससे ठगी का शिकार हो सकते हैं। ठगों के द्वारा पहले एटीएम कार्ड के वेरिफिकेशन की बात कही जाती है और बाद में सारी जानकारी हासिल कर वे खाते से रकम उडा लेते हैं। साइबर सेल प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि अब तक इस प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट्स व मैसेज के माध्यम से इस प्रकार के झांसे में न आने तथा इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करने की अपील भी की है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: विशेष समाचार Tagged With: African swindle, cyber cell, Cyber ​​cell in charge parvesh tiwari, social sites  

Comments

  1. Radhika says

    06/09/2019 at 12:24 PM

    social sites par hone wale fraud ke bare me btane ke liye thanks.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions