MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / कमजोर याददाश्त को दूर करता है भद्रासन

कमजोर याददाश्त को दूर करता है भद्रासन

By Pooja Sharma | Published on 04/07/2014

Rate this News

कमजोर याददाश्त को दूर करता है भद्रासन

अगर आपको भूलने की आदत है या बातें याद नहीं रख पाते। तो घबराने की जरुरत नहीं है। भूलने की समस्या आजकल किसी भी उम्र में हो सकती है। यही कारण है कि कई लोग अपने कार्यक्षेत्र में अपना सौ-प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। कुछ समय अपनी भागदौड़ भरी दिनचर्या में थोड़ा समय वक्त निकालकर भद्रासन करें। कमजोर याददाश्त की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

शांभवी मुद्रा की विधि

शांत एवं शुद्ध हवा वाले स्थान पर सुखासन में बैठ जाएं। मेरुदण्ड (रीढ़ की हड्डी), गर्दन एवं सिर एक सीध में रखें। हाथों को एक दूसरे के ऊपर रख लें या घुटनों पर रखकर ज्ञान मुद्रा बना लें। अब पूर्ण एकाग्रचित होकर दृष्टि दोनों भौंहों के बीच करें और ध्यान लगाएं।

शांभवी मुद्रा के लाभ

इस मुद्रा से आज्ञा चक्र जो कि दोनों भौंहों के मध्य स्थित है विकसित हो जाता है। दिमाग तेजी से कार्य करना शुरू करता है। इससे आंखों की चमक बढ़ती है। आत्मविश्वास की झलक दिखाई देती है। इस मुद्रा के नियमित अभ्यास से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही याददाश्त में की बढ़ोतरी होती है।

भद्रासन

भद्रासन के लिए चटाई बिछाकर उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़कर पीछे की ओर ले जाए। फिर बाएं पैर को भी घुटने से मोड़कर पीछे की ओर ले जाकर हिप्प के नीचे रखें। घुटनों को आपस में मिलाकर जमीन से सटाकर रखें तथा पंजे को नीचे व एड़ियों को ऊपर नितम्ब से सटाकर रखें। अब अपने पूरे शरीर का भार पंजे व एड़ियों पर डालकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें और बाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें।
अब सांस को अंदर खींच कर सिर को आगे झुकाकर कंठ मूल से सटाकर रखें और कंधे को ऊपर खींचते हुए आगे की ओर करें। अब नाक के अगले भाग को देखते हुए भद्रासन का अभ्यास करें। इस सामान्य स्थिति में जब तक रहना सम्भव हो रहें और फिर सिर को ऊपर करके सांस बाहर छोड़ें। पुन: सांस को अंदर खींचकर भद्रासन का अभ्यास करें।

लाभ

इस आसन से चंचलता कम होती है। पाचन शक्ति बढ़ती है। स्नायु तंत्र मजबूत होता है। इससे आसन से शरीर फूर्तिला और फिट रहता है। दिमाग तेज चलता है कमर का दर्द, सिर दर्द, अनिद्रा, दमा, बवासीर, उल्टी, हिचकी, अतिसार,आंखों की बीमारियां आदि असंख्य रोगों में इस आसन से लाभ होता है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: भद्रासन, याददाश्त बढ़ाने के उपाय, याददाश्त बढाने के तरीके, शांभवी मुद्रा की विधि, शांभवी मुद्रा के लाभ  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions