MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / चिटफंड मामला: Amway के CEO 7 जून तक रहेंगे न्यायिक हिरासत मे
चिटफंड मामला: Amway के CEO 7 जून तक रहेंगे न्यायिक हिरासत मे

चिटफंड मामला: Amway के CEO 7 जून तक रहेंगे न्यायिक हिरासत मे

By Mahender Singh | Published on 30/05/2014

Rate this News

MLM के FMCG सेक्टर मे अव्वल रहने वाली कंपनी AMWAY INDIA के CEO की गिरफ्तारी से अन्य चिटफंड कंपनियों के संचालको के हल्क तक सूख गऐ है ।  AMWAY के CEO William S Pinckney को मंगलवार को आंध्र प्रदेश में एक जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अवैध रूप से पैसे के संचलन के एक आपराधिक मामले में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसके बाद Pinckney को गुड़गांव से आंध्र प्रदेश पुलिस की ने हिरासत मे लिया था। मामले की सुनवाई के बाद  Pinckney को 7 जून तक न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

मामले मे पुलिस ने गत दिसंबर 2013 में Pinckney के साथ साथ एमडी पर भी Prize Chits and Money Circulation Schemes (Banning) Act अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 Pinckney की गिरफ्तारी के बाद AMWAY INDIA ने कहा है कि उनकी संस्थान कोई चिटफंड कंपनी नही है बल्कि एक FMCG कंपनी है। मुंबई में भी ऐसी अनेक फर्म चलती हैं जो की चिटफंड का काम करती हैं और बचत जमा करने के नाम पर अनेक वस्तुएं बेचती हैं। लेकिन इस तरह की फर्मों की स्थिति स्पष्ट न होने से सेबी, मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उन्हें सही नहीं मानती। लेकिन नागरिकों को कानून की जानकारी न होने और जागरुकता की कमी के कारण ये फर्मे काम करती रहती हैं।

एमवे के विरुद्ध मे कुर्नुल में एक वकील ने मामला दायर करके आरोप लगाया है कि यह फर्म मनी सर्कूलेशन में जैसी एक्टिविटी मे शामिल है जो सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के विरुद्ध है। इसी शिकायत के आधार पर विलियम पिंकनी को गुडगांव से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ Prize Chits and Money Circulation Schemes  (Banning) Act 1978 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विलियम को पिछले साल भी इन्हीं आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। फर्म ने इस गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा है कि इंडिया में डॉयरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के बारे में कानूनी व्यवस्था का अभाव है और जो भी मामला इस बारे में दायर किया जाता है उसे उपरोक्त ऐक्ट के तहत मान लिया जाता है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, एमवे इंडिया Tagged With: Amway India, Andhra Pradesh police, CEO William S Pinckney ARRESTED, Direct Selling Industry, Judicial custody till June 7, Prize Chits and Money Circulation Schemes (Banning) Act 1978  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions