मंगलवार को चिटफंड कंपनी Renots के ब्रांच मैनेजर हितेश चौबे और state sales head राकेश कुमार राव को करोड़ों रूपए की ठगी के आरोप में पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि इनके पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।
अब तक की जांच में Renots कंपनी फर्जी पाई गई है। इसके साथ ही कंपनी के दो साझेदार मनीष निगम और अजय यादव की तलाश जारी है।
Renots कंपनी के ब्रांच मैनेजर हितेश चौबे और state sales head राकेश कुमार राव के खिलाफ बांकीमोंगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित शिव प्रसाद सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Renots कंपनी ने बांकीमोंगरा से कारोबार समेटने के बाद रायगढ़ मे डिमरापुर स्थित राहुल कॉम्प्लेक्स में अपना कार्यालय खोला है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Leave a Reply