MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / चिट फंड घोटाला : पूर्व कांग्रेसी सांसद ने लौटाऐ 50 लाख रुपए
चिट फंड घोटाला : पूर्व कांग्रेसी सांसद ने लौटाऐ 50 लाख रुपए

चिट फंड घोटाला : पूर्व कांग्रेसी सांसद ने लौटाऐ 50 लाख रुपए

By Mahender Singh | Published on 01/04/2014

Rate this News

MLM NEWS: कथित तौर पर बहू-चर्चित शारदा ग्रुप धोटाले पर जस्टिस Shyamal Kumar Sen के नेतृत्व में आयोग ने जांच कमेटी गठित की गई। Saradha के धोटालो की जांच करने के लिए इसका गठन किया गया है। कथित तौर पर शारदा पर लोगो से करोड़ो रुपये ठगने का आरोप लगाया था।

आयोग की जांच मे सामने आया है कि शारदा ने असम के पूर्व कांग्रेसी सांसद मतंग सिंह से 28 करोड़ रुपए का न्युज चैनल खरीदा था। साथ ही आयोग ने सिंह को पैसे वापस लोटाने को कहा है। आयोग का कहना है की यह सारा पैसा शारदा ने लोगो से ठगा है, जिसको जमाकर्ताओं की क्षति की पूर्ति करने के लिए उन्हे लोटाना है। आयोग के कहने पर सिंह ने फिलहाल 50 लाख रुपए का भुगतान किया है।

आयोग की जांच के बाद मामला बिल्कूल कोरे कागज़ की तरह साफ हो गया है कि शारदा ने, न केवल लोगो को करोड़ो रुपए का चुना लगाया है बल्कि गैर-कानुनी तरीके से पैसो को अपने फायदे के लिए अलग-अलग जगह पर निवेश किया है। पूछ-ताछ के दौरान शारदा ने खुद कबूला है कि उसने सिंह से पूर्वोत्तर टेलीविजन चैनल खरीदने के क्रम में सिंह को 28 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। लेकिन इस पर सिंह ने कहा कि शारदा से केवल 11.7 करोड़ रुपए मिलें है। जिसमे से सिंह ने आयोग के कहने पर आंशिक भुगतान के रूप में 50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आयोग को सौंप दिया है।

हालांकि, इस धोटालो मे जमा की गई राशि को शारदा ने विभिन्न जिलों में भूमि और संपत्ति खरीदने मे खर्च की है, जिसमे से दार्जिलिंग मे 15 बीघा जमीन खरीदी है, और दक्षिण दिनाजपुर मे तालाब सहित 9.31 एकड़ भूखंड खरीदने मे निवेश किया है, इसके आलावा बांकुड़ा स्थित मुर्शिदाबाद में 17,000 वर्ग फुट व्यावसायिक इमारत के साथ-साथ 1.97 एकड़ जमीन है, जबकि वहाँ पर  पहले से ही शारदा की 6.63 एकड़ जमीन मौजूद थी।

पुलिस ने आयोग को यह भी बताय़ा कि शारदा के पास देश के विभिन्न भागों में 400 से अधिक कारे है। जिनमें से 64 कारें जब्त की जा चूकी है जिसकी  नीलामी आयोग जल्द ही करना चाहता है। उनमें से अधिकांश लक्जरी कारें हैं। साथ ही आयोग ने यह भी चेताया है कि यदि निलामी करने मे ज़रा भी विलंब हूई तो आयोग निलामी अधिकारियों को बदले भी सकता है।

सुचना के अनुसार आयोग तुरंत इन कारों समेत फ्लैट और संपत्ति की नीलामी शुरू करना चाहता है। और इस निलामी से इकठ्ठा किया हूआ सारा पैसा उन लोगो को वापस कर दिया जाएगा जो लोग इस ठगी का शिकार हूऐ है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Chit Fund Scam, Justice Shyamal Kumar Sen, Matang Singh, Saradha commission inquiry  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions