MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / पुलिस अधिकारी की बीवी निकली चिटफंड़ीःसास-बहु से ठगे सवा करोड़ रुपए

पुलिस अधिकारी की बीवी निकली चिटफंड़ीःसास-बहु से ठगे सवा करोड़ रुपए

By Mahender Singh | Published on 09/04/2014

Rate this News

लोग यह सोच कर आराम से सोते है कि पुलिस वाले हमारी और हमारे हितो की रक्षा करेंगे। अक्सर पुलिस वाले बाहर की ड़्यूटी करने मे इतने मशगुल हो जाते है कि वह अपने घर मे हो रही दिन-चर्या अंजान हो जाते है। ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला प्रकाश मे आया है जहां एक पुलिस अधिकारी की ही बीवी ने चीटफंड़ कंपनी के साथ जुड़कर एक बड़ी ठगी को अंजाम दिया। मामले की तहकीकात मे फिलहाल सवा करोड़ रुपए ठगी का खुलासा हूआ है।  जानकारी के अनुसार घटना को कुछ इस प्रकार से अंजाम दिया गया किसी किटी पार्टी में एस आई की पत्नी की मुलाकात सास-बहू से हो गई बातो बातो मे तीनो एक दुसरे की सहेली बन गई। एसआई की बीवी ने खुद को फाइनेंस का व्यापारी बताया और सास-बहू को झांसे मे लेते हुऐ कहा कि कहा हमारी कंपनी एक साल के भीतर रकम का तीन गुना वापस देती है इससे सास-बहु लालच मे आ गई और सास से 1 करोड़ रुपए, व बहू से 22 लाख 50 हजार रूपए ऐंठ लिए।कुछ समय बाद जब सास-बहू को पता चला कि वह  ठगी का शिकार हूई है तो पीडित परिवार ने कमिश्नर से गुहार लगाई, मामले की जानकारी मिलकर पुलिस हरकत मे आई और तब जाकर आदर्श नगर थाने में ठगी के मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, तिलक मार्ग स्थित गोल्डन पाम बिल्डिंग निवासी सुषमा पाहवा किटी पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दिए अपने ब्यान मे बताया कि पार्टी में जवाहर नगर निवासी ज्योति चंदानी नामक महिला 2011 से पार्टी की सदस्य है। धीरे-धीरे दोनों में गहरी मित्रता हो गई, फिर ज्योति ने उन्हें फाइनेंस के व्यापार में मोटी कमाई करने का झांसा दिया। एसआई की बीवी ने 20 दिसम्बर, 2011 को उनसे 46 लाख रुपए लिए, और फिर कुछ दिन बीत जाने के बाद 54 लाख रूपए लिए।जिसे एक साल के भीतर तीन गुनी रकम लौटाने की बात कही, लेकिन वक्त बीतने के बाद रकम का तीन गुना तो दुर रकम भी नही लौटाई।

परिवार में जब इस पुरी बात का खुलासा हूआ तो पता चला कि सास के साथ-साथ उनकी पुत्रवधू गीतिका पाहवा से भी महीला ने पहले 16 लाख रुपए ऐंठे फिर बाद मे साढ़े छह लाख रूपए लिए और तीन गुनी रकम लौटाने का झांसा दिया था। एसएचओ आदर्श नगर हजारी लाल ढाका ने बताया कि प्रकरण मिला है, और साथ मे रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला का पति पुलिस में उपनिरीक्षक है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार, Chit agent Jyoti chandaani, SHO HAZARI LAL DHAKA, Sushma Pahwa, एसआई की बीवी  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions