MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / चिटफंड कंपनियो पर दिल्ली सरकार की नज़रे: नही बचेंगे संचालक
चिटफंड कंपनियो पर दिल्ली सरकार की नज़रे: नही बचेंगे संचालक

चिटफंड कंपनियो पर दिल्ली सरकार की नज़रे: नही बचेंगे संचालक

By Mahender Singh | Published on 10/05/2014

Rate this News

दिल्ली सरकार अब देश मे बढ रहे चिटफंड के संचालको के गड़बडझाले  से अब पुरी तरह से चौकन्नी हो गई है। दिल्ली सरकार ने राजधानी मे धडल्ले से संचालित हो रही चिटफंड कंपनी पर शिकंजा कसते हुऐ रेगयुलेटरी सिस्टम बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसमे वित्त विभाग ने संबधित नियम व कायदे कानुन गठित कर उपराज्यपाल नजीब जंग को सौंप दिया है। राजनिवास से इसके पास होने की हरी झंडी मिलते ही इसे लागु कर अमल मे लाया जाएगा। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राजधानी मे हजारो लाखो ऐसी चिटफंड कंपनियां का संचालन हो रहा है जो आऐ दिन गरीब लोगो का पैसा लुटकर रफ्फु-चक्कर हो जाते है। दिल्ली विधानसभा में दिल्ली चिटफंड एक्ट पारित होने के बावजूद अभी तक इनकी मानीटरिंग के लिए रेग्युलेटरी सिस्टम जैसी कोई व्यवस्था बना पाई है जिससे कि यह चिटफंड धोटाले मे कमी आ सके।

इस परिस्थिती मे चिटफंड कंपनियों में लगे दिल्ली वासियों की खासा मोटी रकम के डूबने का खतरा बराबर बना रहता है।  लेकिन अब देर से ही सही, वित्त विभाग निंद से तो जागा । इन नॉन बैंकिग फाइनैंशियल कंपनियों को रेग्युलेट करने के लिए नियम-कायदे कानुन बना लिए गए है। इसके तहत डिफाल्टर कंपनियों की प्रॉपर्टी सील कर उसे नीलाम करने की कार्रवाई शुरू करने, तय समय सीमा में अदालती कार्रवाई पूरी करने व निवेशकों के धन को सुरक्षित उन तक पहुंचाने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमूमन देखने में आया है कि चिटफंड कंपनियां रजिस्टार, चिटफंड के यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेती हैं, लेकिन इसके बाद रेग्युलेटरी सिस्टम के अभाव में मनमानी पर उतर कर अपने ही मन की करती है। जनता भी इनके झांसे में आकर आंख-मुंदकर अपनी मेहनत की कमाई ऐसे ठगो के हवाले कर देते है। लेकिन मानिटरिंग सिस्टम नहीं होने की वजह से कई बार पब्लिक की रकम डूब जाती है।

यही वजह है कि वित्त विभाग ने उपराज्यपाल के पास जो प्रस्ताव भेजा है उसमें निवेशकों के धन को सुरक्षित बनाए जाने पर अधिक जोर दिया गया है।  इसके लिए चिटफंड ब्रांच में कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती करके इसे मजबूती देने की योजना भी बनाई गई है।



अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार, विशेष समाचार Tagged With: chitfund Delhi government action, Defaulter companies, Finance department, Lieutenant governor, Najeeb Jung, Regulatory System  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions