
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में हो रही कई जगह की घटनाओं से सबक लेते हुए अब social media पर पैनी नजर रखना शुरु कर दिया है। दिल्ली पुलिस की एक खास टीम अब सोशल साइट नए फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल साइट पर अपलोड की गई सामग्री पर निगाह रखेगी।
पुलिस टीम का मानना है कि समाज विरोधी तत्व सोशल मीडिया का दुरूपयोग बहुत सतर्कता के साथ कर रहे हैं। इस प्रताव को गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है जैसे आज हम अखबारों को देखते हैं और समाचारों की कटिंग्स लेते हैं उसी प्रकार हम सोशल मीडिया पर चीजों को पाने की कोशिश करेंगे। इस परियोजना के पीछे विचार किसी उकसावे पूर्ण पोस्ट पर खतरे का निशान लगाना है।
इसके लिए एक सर्वर होगा और सरकार से स्वीकृत सॉफ्टवेयर खरीदे जाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि लंदन पुलिस ने भी 2011 में दंगों के बाद ऐसा ही एक निगरानी केंद्र स्थापित किया था। ऐसा मानना है कि दंगाइयों ने आपस में संचार के लिए और हमलों की योजना बनाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया था। इसलिए हम अपनी संचार प्रणाली को पहले से बेहतर बनाने की कोशिस कर रहे हैं।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply