MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / बादाम खाए और दिल को स्वस्थ बनाए

बादाम खाए और दिल को स्वस्थ बनाए

By Pooja Sharma | Published on 02/07/2014

Rate this News

बादाम खाए और दिल को स्वस्थ बनाए

एक ताज़ा शोध के मुताबिक़ नियमित रूप से बादाम खाने वाले लोग लंबी उम्र जीते हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार उन लोगों को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होता है जो रोज़ाना चबाकर-चबाकर बादाम खाते है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक बादाम खाने से हृदय की रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं।

डाना-फैबर कैंसर इंस्टीट्यूट शोधकर्ता डॉ. चार्ल्स फक्स ने कहा है कि बादाम खाने से हृदय रोगों से होने वाली मौतों में 28 प्रतिशत की कमी देखी गई है। इसके अतिरिक्त कैंसर से होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत तक की कमी देखी गई। बादाम के सेवन को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़कर देखा गया। इसमें धूम्रपान और मोटापे की कम संभावना के साथ-साथ अधिक व्यायाम करने की संभावना को भी शामिल किया गया।

यही नहीं बादाम चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। बादाम के तेल में शहद और नींबू का रस बनाकर सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। यह फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को खत्म करता है और त्वचा को टाइट रखता है। त्वचा में निखार लाने के लिए यह फेय मास्क बेहतरीन है। बादाम को रात भर भिगाएं। फिर इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। चेहरा साफ करके इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे चेहरे में गोरापन आता है। ड्राइ स्किन की परेशानियों से त्वचा को बचाने के लिए यह मॉश्च्यराइजर कारगर है। बादाम के तेल में विटामिन ई ऑयल मिलाएं और कोल्ड क्रीम के साथ मिलाकर इसे लगाएं। यह ड्राइ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: डॉ. चार्ल्स फक्स, बादाम, बादाम का तेल, बादाम के फायदे, बादाम के लाभ, बादाम के शारीरिक लाभ  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions