MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / टमाटर खाए और कैंसर को दूर भगाए

टमाटर खाए और कैंसर को दूर भगाए

By Pooja Sharma | Published on 28/06/2014

Rate this News

टमाटर खाए और कैंसर को दूर भगाए

हम टमाटर का  इस्तेमाल हम हर रोज करते हैं चाहे उसे जिस रुप में करे। लेकिन शायद आपको ये नही पता कि टमाटर हमारे स्वास्थय के लिए कितना लाभदायक है। टमाटर या लाइकोपिन से भरपूर सब्जियां या फल किडनी से संबंधित कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इससे कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा टमाटर खाने के कई स्वाथ्य  लाभ हैं। इसके खाने से त्वचा जवां दिखती है और त्वचा से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ पोट्समाउथ द्वारा भारतीय मूल के शोधकर्ता का कहना है कि टमाटर में ऐसा पौष्टिक तत्व पाया जाता है जो प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को पूरी तरीके से रोकता है । ओहियो के मेडिकल रेजिडेंट वोन जिन हो की लाइव साइंस रिपोर्ट के अनुसार अध्ययन में यह बात सामने आई है कि वैसी महिलाएं जिनकी खुराक में ज्यादा से ज्यादा लाइकोपिन होता है उनका लाइकोपिन स्तर उनके बराबर रहता है।

अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 383 महिलाओं में किडनी कैंसर के लक्षण देखे गए और अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ कि लाइकोपिन ही किडनी कैंसर को कम करने में सहायता करता है। जिन महिलाओं ने लाइकोपिन का सेवन किया है उन महिलाओं में अन्य महिलाओं की तुलना में 45 फीसदी कैंसर कम हो गया है। यह जरुरी नहीं की लाइकोपिन केवल टमाटर से ही मिले बल्कि इसे आप इसे आप अन्य फलों से भी प्राप्त कर सकते है। जैसे  तरबूज, मौसमी और पपीता में पाया जाता है इसी के कारण इन फलों का रंग हल्का लालीपन लिए होता है।

टमाटर के कुछ अन्य लाभ

  • टमाटर के गूदे में कच्चा दूध व नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।
  • टमाटर के नियमित सेवन से अन्य रोग जैसे डायबिटीज, आंखों, कब्ज व चर्म रोग में लाभदायक होता है।
  • टमाटर सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
  • टमाटर से पाचन शक्ति बढ़ने मे कारगर  है।
  • इसमें साइट्रिक अम्ल और मैलिक अम्ल पाया जाता है इसलिए यह एंटासिड के रूप में काम करता है।
  • डाइबिटीज व दिल के रोगों में भी टमाटर बहुत उपयोगी होता है।
  • इसमें कैलोरिज कम होती है इसलिए सलाद के रूप में खाया जाता है।
  • टमाटर के नियमित सेवन से पेट साफ रहता है।
  • कफ होने पर टमाटर का सेवन अत्यंत लाभदायक है।
  • प्रात: बिना कुल्ला किए पका टमाटर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है।
  • पेट में कीड़े होने पर सुबह खाली पेट टमाटर में पिसी हुई कालीमिर्च लगाकर खाने से लाभ मिलता है।

 

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: किडनी कैंसर, कैंसर, टमाटर से गुण, टमाटर से लाभ, लाइकोपिन  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions