MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / qnet india news / Qnet इंडिया के आठ कर्मचारी गिरफ्तार
QNET News

Qnet इंडिया के आठ कर्मचारी गिरफ्तार

By Ak Sharma | Published on 09/12/2013

Rate this News

मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को क्यु नेट इंडिया के आठ एम एल एम नेताओं को निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया.इतना ही नहीं क्यु नेट पर यह भी आरोप है कि उसने प्रतिबंधित बाइनरी एम एल एम प्लान का इस्तेमाल अपने निवेशकों को लुभाने में किया.

इससे पहले भी इस तरह के केस में अपराध शाखा ने क्यु नेट के दो बैंक खातों को सील कर दिया था जिसमें 45 करोड़ रुपये पड़े थे और साथ ही मंजुनाथ हेगड़े को भी गिरफ्तार कर लिया था.

इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुछ अन्य लोग हैं विवेक सिंह,शशी पांडेय,नम्रता पांडेय,सबीना मैथ्यु,विजय मैथ्यु,जयदेव परमार,रोहित चंद्रा और महेश बहारवाली .प्राइज चीट और मनी सर्कुलेशन स्कीम 1978 के तहत इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाये गये हैं.इनहें शनिवार को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
आर्थिक अपराध शाखा ने विवेक कुमार सिंह के बैंक अकाउंट से 1.8 करोड़ रुपये जब्त किए.वही शशीभुषन रामेश्वर पांडे के पास से 70 लाख,जबकि उनकी पत्नी के पास से 2.5 करोड़,सबीना मैथ्युज और उनके पति विजय मैथ्युज के पास से भी करोड़ों रुपये बरामद किये गये.वही जगदेव सिंह परमार के बैंक अकाउंट में 70 लाख,रोहीत चंद्रा के अकाउंट में 1.2 करोड़ रुपये पाये गये जिन्हें आर्थिक अपराध शाखा ने जब्त कर लिया है.

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजवर्धन सिंह का कहना है कि भारत में प्रतिबंधित बाइनरी पिरामिड स्कीम में इन आरोपियों को 40 लाख से लेकर 2.5 करोड़ रुपये कमिशन के रुप में प्राप्त हुए.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का कहना है कि वे क्यु नेट के इस एम एल एम पिरामिड स्कीम की जांच कर रहे हैं जिसमें देश के हजारों निवेशकों की पूंजी लगी हुयी है.अपराध शाखा ने कंपनी के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर विजय इश्वरन को गिरफ्तार कर लिया जो विहान डायरेक्ट सेलिंग (इंडिया) प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: qnet india news Tagged With: QNet, QNet Scam  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions