MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / FIR के दो साल बाद भी नन बैंकिंग कंपनियों पर कार्रवाई नहीं, जांच धीमी, नन बैंकिंग वाले मस्त

FIR के दो साल बाद भी नन बैंकिंग कंपनियों पर कार्रवाई नहीं, जांच धीमी, नन बैंकिंग वाले मस्त

By Ak Sharma | Published on 13/02/2015

Rate this News

FIR के दो साल बाद भी नन बैंकिंग कंपनियों पर कार्रवाई नहीं, जांच धीमी, नन बैंकिंग वाले मस्त

देवघर: संतालपरगना में नन बैंकिंग के चक्कर से लोगों को निजात मिली है. लेकिन अभी भी चोरी छिपे कई कंपनियां कारोबार चला रही है. ये कंपनियां अपने ग्राहकों से यह कह कर कारोबार कर रही है कि कारोबार होगा तभी तो आपकी जमा पूंजी वापस होगी. एफआइआर के बाद भी संतालपरगना की तकरीबन 238 नन बैंकिंग कंपनियों की शाखाओं के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 


जिला प्रशासन ने सिर्फ एफआइआर करवाकर चुप्पी साध ली है. जांच इतनी सुस्त है कि नन बैंकिंग से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों के हौसले बुलंद हैं.वहीं अभी भी अपनी डूबी हुई राशि वापस पाने की लालसा में लोग उनके झांसे में आ रहे हैं. 


ननबैंकिंग कंपनियों के पास है जनता का 900 करोड़ 


इस जाल में यहां के गरीब जनता की गाढ़ी कमाई फंसी है. पूरे संतालपरगना की बात करें तो यहां तकरीबन 238 नन बैंकिंग कंपनियों के कार्यालयों में छापेमारी हुई. 238 कार्यालयों को सील किया गया. इनमें से 58 कंपनियां देवघर की है. इन कंपनियों के पास संतालपरगना का तकरीबन नौ सौ करोड़ जमा है. सिर्फ देवघर में इन कंपनियों ने लगभग 100 करोड़ का कारोबार किया है. मधुपुर अनुमंडल में तकरीबन 31 ननबैंकिंग कार्यालयों में छापेमारी हुई थी. लेकिन लगभग दो साल बीतने को है, एसडीओ के प्रयास के बावजूद आज तक एफआइआर नहीं हो पाया है. जबकि एफआइआर का आदेश गृह विभाग ने दे दिया था. उसके बाद भी देवघर में ननबैंकिंग पर कार्रवाई का ये हाल है. 


नन बैंकिंग कंपनियों पर आरोप 


सभी ननबैंकिंग कंपनियां अवैध रूप से लोगों से लोक जमा स्वीकार करने के दोषी पाये गये हैं. ये कंपनियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 193 (एक्ट नं-2 ऑफ 1934) की धारा 58बी, द सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया एक्ट 1992 (एक्ट न-15 ऑफ 1992) की धारा 15 (ए), 15(सी), 15(डी), 15(इ), 15(एफ), 15(जी), 15(एच), 15(एचए), 15(एचबी), द कंपनी एक्ट 1956 की धारा 59, द प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 8 एवं 10, प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रींग एक्ट 2002 की धारा 4 के उल्लंघन के दोषी हैं. इन लोगों ने झूठे प्रलोभनों व षडय़ंत्र कर तथा गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर अवैध वसूली किया है. 


नन बैंकिंग कंपनियों पर जो धाराएं लगी 


नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ द प्राइज चीट्स एंड मनी सकरुलेशन स्कीम (बैनिंग) एक्ट 1978 (एक्ट नं-33 ऑफ 1978) की धारा 4 व भादवि की धारा 120, 420, 426 व 465 के तहत एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करें. कंपनी के प्रबंध निदेशक/प्रमोटर/बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स/प्रबंधक सहित अन्य पर मामला दर्ज कराया गया है.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions