MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / कंपनियों की समीक्षा / फ्रीडम 251 के झुठ का हुआ खुलासा

फ्रीडम 251 के झुठ का हुआ खुलासा

By Mahender Singh | Published on 23/02/2016

Rate this News

गत दिनो पहले लांच हुआ दुनिया का सबसे सस्ता फोन Ringing Bell, फ्रीडम 251 के झुठ का सनसनी खेज खुलासा हुआ है। कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय पर छापा लगने के बाद सरकार के सामने कंपनी का सारा सच सामने आ गया है।

लाखो लोगो के विश्वास के साथ खिलवाड़  

कपनी ने फ्रीडम 251 देने के नाम पर लाखो लोगो के साथ विश्वास घात तो किया ही है इसके साथ कंपनी ने मोदी सरकार की मेक इन इंडिया, कार्यक्रम की छवि को भी आहत किया है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव राजीव बंसल के समक्ष आज Ringing Bell के तमाम बड़े अधिकारियों ने अपनी कंपनी की भावी कारोबारी प्लान को पेश किया।

मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक कंपनी की तरफ से जो प्लान पेश किया गया वह किसी भी तरीके से एक गंभीर कंपनी का काम नहीं लगता। सबसे पहले तो कंपनी ने यह स्वीकार किया कि उसने अपने उत्पाद के लिए भारतीय मानक ब्यूरो,(बीआइएस) की आवश्यक अनुमति भी नहीं ली। इसके अभाव में कंपनी किस तरह से लोगों को न सिर्फ फोन बेचने का वादा किया है बल्कि बड़े पैमाने पर बुकिंग की और विज्ञापन भी दिए। इसकी आगे जांच की जाएगी।

इसके बाद कंपनी ने यह भी माना कि वह फिलहाल भारत में इस फोन को बनाने नहीं जा रही है। कंपनी की योजना पहले 50 लाख फोन आयात करने की है। उसके बाद कंपनी इसका निर्माण करेगी। याद दिला दें कि कंपनी के विज्ञापन लगातार यह दावा करते रहे हैं फ्रीडम 251 भारत निर्मित मोबाइल फोन है। कंपनी की तरफ से जो आमंत्रण पत्र भेजे गए थे उसमें भी इस बात का जिक्र था।

सरकारी अधिकारियों ने जब यह पूछा कि फोन की इतनी सस्ती कीमत कैसे रखी गई है तो कंपनी ने बताया कि उनकी कई कंपनियों के साथ कमर्शियल समझौते हो चुके हैं। इसके तहत तमाम कंपनियों को अपने उत्पाद इस फोन के जरिए बेचने की अनुमति होगी। इससे कंपनी को राजस्व हासिल होगा जिससे वह फोन की कीमत कम रखने में सफल होगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसे 30 हजार ग्राहकों से बुकिंग कीमत प्राप्त हुई है। इस राशि को एक अलग खाते में जमा किया गया है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: कंपनियों की समीक्षा, राष्ट्रीय समाचार, विशेष समाचार Tagged With: Ringing Bell, फ्रीडम 251, भारतीय मानक ब्यूरो, संयुक्त सचिव राजीव बंसल  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions