MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / खबरें जरा हटके / नया बैंक अकाऊंट खुलवाने वालों के लिए खुशखबरी

नया बैंक अकाऊंट खुलवाने वालों के लिए खुशखबरी

By Pooja Sharma | Published on 11/06/2014

Rate this News

नया बैंक अकाऊंट खुलवाने वालों के लिए खुशखबरी

भारतीय रिजर्व बैंक(आर.बी.आई.) ने लोगो को राहत देते हुए सोमवार को एक नोटिफिकैशन जारी करते हुए कहा है कि अब नया बैंक अकाऊंट खुलवाने के लिए स्थानीय पते के बारे में बैंक को घोषणा के रूप में सिर्फ एक ब्यौरा पत्र देना होगा। आर.बी.आई. के इस फैसले से अपने होमटाऊन से दूर किराए के मकान रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

वर्तमान समय में नया बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसैंस या फिर कोई और पहचान पत्र आइडेंटिटी प्रूफ देना होता है। इसके अलावा स्थायी पते के बारे में भी एक प्रूफ देना होता है जैसे टैलीफोन बिल, बिजली बिल या फिर राशन कार्ड।

बैंक ने अपने नोटिफिकैशन में कहा है कि पते को लेकर कोई प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। खाताधारक की ओर से दिए जाने वाले पते के बारे में बैंक ‘पॉजिटिव कंफर्मेशन’ के तहत जांच कर सकते हैं। इसके अलावा खाताधारक के घर जाकर भी इसकी जांच कर सकते हैं।

आर.बी.आई. की ओर से जारी किए गए नए आदेश के बाद खाताधारक को सिर्फ एक एड्रैस प्रूफ देना होगा। यह स्थायी या अस्थायी पते के बारे में हो सकता है। अगर खाताधारक के पते में कोई बदलाव होता है तो इस स्थिति में बैंक शाखा में छह महीने के भीतर नए पते का प्रूफ देना होगा। आर.बी.आई. ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अपने स्थायी पते से दूर रहने वाले लोगों को सिर्फ एक प्रूफ देना होगा।जिसमें उसके स्थाई पते की जानकारी हो और अगर इस पते में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव होता है तो हफ्ते के भीतर बैंक को जानकारी देनी होगी।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: खबरें जरा हटके Tagged With: notification, pan card, voter id, बैंक अकाऊंट, भारतीय रिजर्व बैंक  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions