MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / खबरें जरा हटके / वोडाफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी
वोडाफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी

वोडाफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी

By Chanchal Bhandari | Published on 13/06/2014

Rate this News

टेलीकॉम कंपनियां हर दिन उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए नए – नए ऑफर पेश करती रहती है। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए Vodafone ने एक अनोखा तरीका निकाला है जिसके चलते अब अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री वोडाफोन की सुविधा का लाभ उठा सकेगे। 

 जिस तरह उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए सबसे पहले airtel ने अपना नाइट प्लान पेश किया उसी तरह reliance ने भी अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त रोमिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी।

बाकी टेलीकॉम कंपनियो के नक्शे कदम पर चलते हुऐ BSNL ने भी अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है। और इसके साथ ही अल्काटेल डिवाइस पर Tata indicom भी विशेष ऑफर मुहैया करा रहा है।

इसी श्रेणी में भारत की काफी जानमानी टेलीकॉम कंपनी Vodafone उपभोक्ताओं के लिए कुछ मजेदार लेकर आई है।

वोडाफोन ने गुजरात में भारतीय रेलवे से सांझेदारी की है जिसके अंतर्गत भारतीय रेलवे व वोडाफोन ने मिलकर पहली बार 14 कोच की अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस शुरू की है।

सबसे मजेदार बात ट्रेन में आपको 21.1 Mbps की स्पीड मिलेगी। साथ ही इस vodafone branded ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें वोडाफोन का हाई स्पीड 3जी डेटा नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है। तथा 3जी डोंगल के माध्यम से 21.1 Mbps की गति से डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसके अलावा 3जी मोबाइल इंटरनेट के द्वारा गुजरात के उपभोक्ता यात्रा के समय देश में कहीं भी मुफ्त डाटा रोमिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Vodafone brand से सजी-धजी अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस के द्वारा अब यात्रा के समय आपको रोमिंग व इंटरनेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करने की आवश्यकता नहीं है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: खबरें जरा हटके Tagged With: ahmedabad mumbai shatabdi express, airtel, BSNL, indian railway, Reliance, tata indicom, Vodafone, vodafone branded train, vodafone data roaming  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions