MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Green Ray International का सबसे बड़ा एजेंट गिरफ्तार

Green Ray International का सबसे बड़ा एजेंट गिरफ्तार

By Ak Sharma | Published on 13/02/2015

5/5 - (1 vote)

Green Ray International का सबसे बड़ा एजेंट गिरफ्तार

Green ray international, korba, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund, Ayub Saha, mir shahiruddin,

कोरबा. पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चिटफंड कंपनी Green Ray International के एजेंट मोहम्मद वजीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। निवेशक लंबे अर्से से इसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 


पिछले साल नौ मई को चिटफंड कंपनी Green Ray International के खिलाफ कोतवाली थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। निवेशकों की शिकायत पर कंपनी के निदेशक मीर सहरुद्दीन, खालिक साह, आयूब साह, कंपनी कोरबा शाखा प्रबंधक उत्तम बहेरा और एजेंट के खिलाफ धारा 420/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। धोखाधाड़ी की जांच पुलिस कर रही थी। आयूब और उत्तम पुलिस की गिरफ्त में हैं। जेल की हवा खा रहे हैं। 


पुलिस ने कंपनी के एजेंट मौलाना वजीउल्लाह को भी गिरफ्तार कर लिया। इसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। वलीउल्लाह निहारिका शिवाजी नगर का निवासी है। मीर सहरुद्दीन, और खालिक साह पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ अलग अलग थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज किया गया है। रेंज स्तर पर इसकी जांच विशेष टीम बनाकर की जा रही है। 


कड़ी सजा देने की मांग 


कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार निवेशकों ने पुलिस ने वलीउल्लाह के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग है। ताकि कोर्ट से इसको कड़ी सजा मिल सके। 


सवा दो करोड़ की ठगी 


ग्रीन रे इंटरनेशनल ने कोरबा के निवेशकों से करीब सवा दो करोड़ रुपए की ठगी की है। धोखाधड़ी के शिकार इकबाल दयाल ने बताया कि 28 निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत थाना में दर्ज कराई है। वलीउल्लाह लोगों को झांसा देने के लिए लिखित तौर पर भी देता था कि कंपनी भागती है तो वह राशि लौटाएगा। मामले की छानबीन जारी है। 


सबसे बड़ा एजेंट 


पुलिस ने बताया कि वलीउल्लाह ग्रीन रे इंटरनेशनल का सबसे बड़ा एजेंट है। इसने कंपनी को बिलासपुर से कोरबा लाने में काफी रुचि ली थी। इधर, वलीउल्लाह ने कहा कि कंपनी ने उसे खुद करीब 30 लाख रुपए का चूना लगाया है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions