MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / GREEN RAY INTERNATIONAL: विदेश भाग रहा डायरेक्टर गिरफ्तार
GREEN RAY INTERNATIONAL विदेश भाग रहा डायरेक्टर गिरफ्तार

GREEN RAY INTERNATIONAL: विदेश भाग रहा डायरेक्टर गिरफ्तार

By Ak Sharma | Published on 14/10/2014

Rate this News

करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले GREEN RAY INTERNATIONAL chit fund के डायरेक्टर अयूब शाह को छत्तीसगढ़ की विशेष अनुसंधान सेल (एसआईसी) ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बांगलादेश भागने की तैयारी में था। इस चिटफंड कंपनी की कोरबा के घंटाघर में भी दफ्तर संचालित की जा रही थी। केवल कोरबा के ढाई सौ लोगों को बचत के नाम पर सवा 3 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है। पूरे राज्य में 100 करोड़ व देशभर में 500 करोड़ रुपए की ठगी GREEN RAY INTERNATIONAL कंपनी ने की है।

कोरबा में GREEN RAY INTERNATIONAL नामक चिटफंड कंपनी उस समय सुर्खियों में आई थी, जब कंपनी के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। जैसे ही इसकी सूचना कंपनी के ग्राहकों को हुई, उनमें हड़कंप मच गया। इस कंपनी से जुड़े मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से की थी। इस कंपनी के झांसे में आकर मुस्लिम समाज के लगभग ढाई सौ लोगों ने अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई लगभग सवा तीन करोड़ की राशि जमा कराया था।

इसके बाद न ही कार्यालय ने लाभांश दिया और न ही उनकी जमा पूंजी लौटाई। उल्टे प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी बोरिया बिस्तर लपेट कर भाग निकले। इस संबंध में समाज के लोगों ने कंपनी के संचालक अयूब शाह से भी संपर्क साधा था। इसके बावजूद उन्हें अपनी रकम वापस पाने में सफलता नहीं मिली। अयूब शाह की तलाश न केवल कोरबा पुलिस को बल्कि रायपुर कुरूद व बिलासपुर की पुलिस को भी थी। पैसे दोगुना करने के नाम पर देशभर से 500 करोड़ रुपए व छत्तीसगढ़ से करीब 100 करोड़ रुपए इस कंपनी ने वसूली की है। राज्य के अलग-अलग जिलों में कंपनी के कर्मचारियों व अयूब शाह के खिलापᆬ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध है।

बताया जा रहा है कि राज्य की एसआईसी की टीम पᆬरार आरोपी अयूब शाह की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को अजमेर में टीम ने दबिश देकर अयूब शाह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अयूब बांगलादेश जाने की पिᆬराक में बाहर निकला। सिविल ड्रेस में घात लगाई बैठी पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी को छत्तीसगढ़ लाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले बिलासुपर की सीआईटी टीम ने 23 सितंबर को ओडिशा के जलेश्वर से GREEN RAY INTERNATIONAL के प्रबंधक उत्तम बोहरा को गिरफ्तार किया था।

 

Company Information

Corporate Identification Number U51399OR2004PLC007923
Name GREEN RAY INTERNATIONAL LIMITED
RoC RoC-Cuttack
Registration Number 7923
Company Category Company limited by shares
Company Sub Category Indian Non-Government Company
Class of Company Public Company
Authorised Capital (in Rs.) 200,000,000
Paid up capital (in Rs.) 1,500,000
Number of Members(Applicable only in case of company without Share Capital) 0
Date of Incorporation 22 December 2004
Address 1 “GREENRAY MULTIPLEX”
Address 2 DEULIPANCHUGHANTA, JALESWAR
City BALASORE
State Orissa
Country INDIA
Pin 756032
Whether listed or not Unlisted
Date of Last AGM 30 September 2011
Date of Balance sheet 31 March 2011
Company Status (for eFiling) Active

Directors

Director Identification Number Name
01292803 AYUB SAHA
01292832 KHALIK SAHA
01292858 MIR SHAHIRUDDIN
01611887 MIR TAHIRUDDIN

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: green ray international chit fund, green ray international limited company, green ray international news  

Comments

  1. Sunil kumar says

    10/08/2016 at 9:01 PM

    Kab tak paisa paid kareka

    Reply
  2. sankhar bhagat says

    11/09/2016 at 9:03 PM

    Sankhar bhagat

    Reply
  3. Abi Aman says

    08/11/2016 at 10:20 PM

    Paisa? Kaun dega Director jo khud jail me band hai ya wo jo kuchh khud ki jaan bacha kar bhage hue hai? Paisa return karane ka mauka diya kisi ne? Are sabase bari baat to hai ki hamari dogali sarkar ki dogali niti hai ye sab, Blam laga kar company ke paise ko dakar gayi sargar. Sarkar dawa karti hai ke black money ko wapas lana hai magar kaise white money ko black money banakar? Maine bhi inwest kiya tha aur is company me ek staff tha maine khud dekha company ke accounts me minimum 4 caror the to kaha gaya wo balance uss accounts ko cbi ne hi sise kiya tha. India ki dogali sarkar hum garibo ke paise se hi aish karti hai.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions