MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / HBN – करोड़ों की ठगी का आरोपी दिल्ली से फरार

HBN – करोड़ों की ठगी का आरोपी दिल्ली से फरार

By Ak Sharma | Published on 18/03/2015

Rate this News

HBN – करोड़ों की ठगी का आरोपी दिल्ली से फरार

chhatisgarh, harmandar singh, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund fraud, hbn dairies and allied ltd, HBN,

छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनी का जाल फैलाकर करोड़ों की ठगी करने वाला एचबीएन का डायरेक्टर हरमिंदर सिंह शरण दिल्ली के अस्पताल से फरार हो गया। 


पुलिस ने उसकी फरारी पर पर्दा डाला और चुप्पी साध ली। पड़ताल में खुलासा हुआ कि करोड़ों की ठगी करने वाला वांटेड पुलिस की लापरवाही के कारण भाग निकला। 


हरमिंदर को दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। वह चीन भाग रहा था। दिल्ली पुलिस ने रायपुर पुलिस के इनपुट पर ही उसे गिरफ्तार किया था। उसके पकड़े जाने के अगले ही दिन 25 जनवरी को हर्षमंदर के बारे में पुलिस को खबर मिल गई। 


पुलिस की टीम उसे अपने कब्जे में लेने के लिए रायपुर से रवाना हुई, लेकिन ट्रांजिट रिमांड नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस ने उसे रायपुर पुलिस के हवाले नहीं किया। रायपुर पुलिस जब तक ट्रांजिट रिमांड लेकर पहुंची आरोपी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली के एक न्यायालय से अंतरिम जमानत ले ली। 


13 फरवरी को रायपुर की अदालत ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उसके बाद भी पुलिस की टीम तुरंत उसे गिरफ्तार करने नहीं गई। मार्च के पहले सप्ताह में यहां से टीम भेजी गई। पुलिस के पहुंचने तक हरमिंदर फरार हो चुका था। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस के अफसरों उसकी फरारी को उजागर नहीं किया और गुपचुप तरीके से उसकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिए। हरमिंदर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 


80 करोड़ की धोखाधड़ी 


पुलिस को अभी तक की पड़ताल से यह संकेत मिले हैं कि एचबीएन ने पूरे प्रदेश में 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। अकेले राजधानी में उसने लोगों को झूठा झांसा देकर 40 करोड़ वसूल किए। उसने एक निर्धारित समय में पैसे देने का वादा किया था। समय अवधि पूरी होने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तब लोग एक-एक कर थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर देरी की और आरोपी को भाग निकलने का पूरा मौका मिल गया। विशेष अनुसंधान सेल इस केस की जांच कर रही है। 


हालांकि पूरा मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने भी शासकीय जांच समिति बनाई थी। जिसने 14 करोड़ रुपए लोगों का वापस दिलवाए थे। उसके बाद आरोपी पूरा बोरिया बिस्तर समेटकर भाग निकला। 


संपत्ति कुर्क सिफारिश की 


आईजी जीपी सिंह एचबीएन की सारी संपत्ति को कुर्क करने की सिफारिश की है। इस पर फैसला नहीं हो सका है। एचबीएन का दिल्ली में आलीशान होटल, घर, ऑफिस के अलावा हरियाणा और रायपुर में भी प्राइम लोकेशन पर प्रापर्टी है। अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर हर्ष मंदर सिंह शरण, उसकी प|ी अमनदीप सिंह शरण, जसवीर कौर, मंजीत कौर, दलजीत सिंह, सुखदेव ढिल्लन, राजीव कुमार, उषा रानी तोमर, राकेश तोमर और अन्य लोगों के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाने में 2014 में केस दर्ज किया है। इस मामले को एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अब तक नहीं किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


हार्ट प्राब्लम बताकर ली थी अंतरिम जमानत 


हरमिंदर ने दिल्ली में पकड़े जाने के बाद तुरंत ही बीमारी का हवाला देकर खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया। उसी दौरान रायपुर पुलिस वहां पहुंची। ट्रांजिट रिमांड नहीं होने के कारण एक-दो दिन गुजर गए। इसके पहले कि पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर वहां पहुंचती, हर्ष मंदर को वहां की अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई। पुलिस की टीम को लौटना पड़ा। 


रायपुर में पिछले महीने की 10 तारीख को उसकी पेशी हुई। उसकी ओर से पैरवी करने के लिए वकील पहुंचे। उन्होंने बीमारी का हवाला दिया। उसके बाद भी पुलिस ने तीन दिन बाद 13 फरवरी को उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। इसके बाद भी पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने मार्च के पहले सप्ताह में गई। माना जा रहा है कि इस दौरान हर्ष मंदर को भागने की प्लानिंग करने का पूरा मौका मिल गया और वह फरार हो गया।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions