MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / HBN के फरार डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

HBN के फरार डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

By Ak Sharma | Published on 18/03/2015

Rate this News

HBN के फरार डायरेक्टर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

रायपुर। करोड़ों की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस की गिरफ्त से दूर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर हरमिंदर सिंह शरण की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी राजधानी पुलिस ने शुरू कर दी है। 


जालसाज शरण के दिल्ली के अस्पताल से कथित रूप से फरार होने की घटना पर फिलहाल आला अफसरों ने चुप्पी साध ली है। उनका कहना है कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं है। इस संबंध में पता किया जाएगा। 


विशेष अनुसंधान सेल की प्रभारी एडिशनल एसपी श्वेता सिन्हा ने नईदुनिया को बताया कि एचबीएन कंपनी के डायरेक्टर हरमिंदर सिंह शरण को जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। उसके देश छोड़कर भागने की आशंका को ध्यान में रखकर दोबारा लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। 


कानून के विशेषज्ञों से उसकी संपत्ति कुर्क करने के संबंध में सलाह ली जा रही है। आईजी को इसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। उसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील भी की जाएगी। हाईकोर्ट से जारी आदेश के बाद भी उसने यहां सरेंडर नहीं किया और मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर हाजिरी माफी का आवेदन लगाया जिस पर कोर्ट ने आपत्ति की और कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की विवेचना में देरी हो रही है। 


गौरतलब है कि हरमिंदर सिंह को 24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से चीन भागने की तैयारी कर रहा था। तब से वह दिल्ली जेल से स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती हो गया था। 


अब अस्पताल से कथित रूप से उसके फरार होने की खबर आई है, जिसकी पुष्टि करने से अफसर बच रहे हैं। दो दिन पहले ही टाटीबंध निवासी राजेंद्रगिरी गोस्वामी की शिकायत पर हरमिंदर सिंह शरण समेत एचबीएन कंपनी के डायरेक्टर अमनदीप सिंह शरण, जसवीर कौर, मंजीत कौर, दलजीत सिंह, सुखदेव ढिल्लन, राजीव कुमार, उषा रानी तोमर, राकेश तोमर तथा अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया केस कायम किया गया। 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions