MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / धोखाधडी मामले मे पुलिस ने खंगाले श्रीसूर्या के बैंक खाते, प्रोपर्टी सीज़

धोखाधडी मामले मे पुलिस ने खंगाले श्रीसूर्या के बैंक खाते, प्रोपर्टी सीज़

By Mahender Singh | Published on 19/02/2016

Rate this News

श्री सूर्या इंवेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी के धोखाधडी मामले मे कोर्ट ने याचिकाकर्ताओ के हित मे फैंसला सुनाते हुए कंपनी के मालिक समीर जोशी के बैंक खातो की जांच करने के आदेश दे दिए है।

जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के 57 बैंक खाते खंगाले, जिसमे निवेशको द्वारा ठगी कर 5.50  लाख रूपए बरामद किए गऐं।

बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति Bhushan Dharmadhikari की पीठ ने याचिकाकर्ताओ के हित मे फैंसला सुनाते हुए धोखाधडी मामले मे Shreesurya कंपनी के मालिक समीर जोशी के बैंक खाते खंगालने के लिए पुलिस को आदेश देते हुए कहा था कि, वह जांच कर रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करें। पुलिस ने कंपनी के खतो की जांच के दौरान कंपनी के 57 बैंक खाते भी खंगाले जिसमे निवेशको द्वारा ठगे गए 5.50  लाख रूपए बरामद किए थे।

पुलिस ने सौंपा आर्थिक अपराध शाखा को मामला

कंपनी ने निवेशको से पैसे जमा कर उन्हे अच्छा रिर्टन देने का वादा कर निवेशको को अपने झांसे मे लेकर उनसे करोडो रूपए ठगे थे। ठगी के पीडित पवन भूमि निवासी, व अमित मौरे ने 14 सितंबर 2013 को प्रतापनगर पुलिस थाने मे  Shreesurya कंपनी के संचालक समीर जोशी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद प्रतापनगर पुलिस ने नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया था। जांच मे अपराध शाखा ने Shreesurya की अन्य अपरावती, अकोला और पूणे मे स्थित रजिस्टर्ड कंपनियों को सीज कर और मामले मे जांच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी के मालिक समीर जोशी व उनकी पत्नी पल्लवी जोशी समेत अन्य एजेंटो को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया, जहा से बाद मे कोर्ट ने पल्लवी जोशी व अन्य एजेंटो को जमानत पर छोड दिया था। लेकिन समीर जोशी अब भी जेल मे बंद है।

जांच के दौरान नागपुर कि आर्थिक अपराध शाखा ने समीर जोशी की 32 प्रोपटी को सीज़ कर दिया है, जो कि जोशी के रिश्तेदारो के नाम पर थी, इसके अलावा उनके बैंक खातो को भी जांच के बाद सील कर दिया है।

Shreesurya Victims Association  ने सीबीआई जांच की मांग की

मामले मे Shreesurya Victims Association ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए धोखाधडी मामले मे सीबीआई से जांच करने के लिए मांग की है। इस मामले पर सुनवाई अदालत के समक्ष चल रही है। आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच की वर्तमान स्थिति के बारे मे अदालत को सूचित किया है। अभी तक की जांच मे अपराध शाखा को कंपनी के 57 बैंक खातो से केवल साढ़े पांच लाख रूपए बरामद किए है। मामले मे उच्च न्यायालय ने कंपनी के बैंक खातों की जांच करने और अपनी रिर्पोट कोर्ट मे प्रस्तूत करने के लिए याचिकाकर्ताओं के वकीलों का निर्देश दिया है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, shreesurya scam, चिट फंड समाचार, राष्ट्रीय समाचार Tagged With: shreesurya Investment Finance Company, Shreesurya scam, Shreesurya Victims Association, आर्थिक अपराध शाखा, नागपुर पुलिस, समीर जोशी व पल्लवी जोशी, सीबीआई  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions