MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / तुलसी पौधा हीं नहीं बल्कि रोगों का रामबाण इलाज है

तुलसी पौधा हीं नहीं बल्कि रोगों का रामबाण इलाज है

By Pooja Sharma | Published on 19/06/2014

Rate this News

तुलसी पौधा हीं नहीं  बल्कि रोगों का रामबाण इलाज है

हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार तुलसी को केवल एक सामान्य पौधा नहीं बल्कि देवी का रूप माना गया है। हिंदू धर्म आंगन में तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना सदियों से भारतीय परंपरा रही है। कोई भी परंपरा एसे ही  नहीं बनाई गई इस परंपरा के पिछे भी के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण जरुर रहता है। ठीक उसी तरह घर के आंगन में तुलसी पौधा लगाने और उसकी पूजा करने के पीछे भी कुछ वैज्ञानिक कारण हैं।

तुलसी में एक प्रकार की रोगनाशक शक्ति है। विशेषकर सर्दी, खांसी व बुखार में यह अचूक दवा का काम करती है। इसीलिए भारतीय आयुर्वेद के सबसे प्रमुख ग्रंथ चरक संहिता में भी बताया गटा है। तुलसी के स्वास्थ्य प्रदान करने वाले गुणों के कारण इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि तुलसी का पूजन किया जाने लगा। दरअसल यह मान्यता है कि जिस वस्तु का प्रयोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है। उसका सकारात्मक प्रभाव बहुत जल्दी दिखाई पड़ता है। तुलसी सिर्फ बीमारियों पर ही नहीं, बल्कि मनुष्य के आंतरिक भावों और विचारों पर भी अच्छा प्रभाव डालती है।

तुलसी से लाभ

  1. सुरसा यानी तुलसी हिचकी, खांसी,जहर का प्रभाव व पसली का दर्द मिटाने वाली है। इससे पित्त की वृद्धि और दूषित वायु खत्म होती है।
  2. तुलसी कड़वे व तीखे स्वाद वाली दिल के लिए लाभकारी होती है यहत्वचा के साथ साथपाचन शक्ति बढ़ाने वाली और मूत्र से संबंधित बीमारियों को मिटाने वाली है। यह कफ और वात से संबंधित बीमारियों को भी ठीक करती है।
  3. तुलसी की गंध जितनी दूर तक जाती है उतनी दूर तक का वातारण और वहाँ निवास करने वाले जीव निरोगी और पवित्र रहते है।
  4. तुलसी का पत्ते को भगवान के प्रसाद के रुप में  ग्रहण करने की भी परंपरा है जिससे यह यह हमारे शरीर के अंदर पहुंचे और शरीर में किसी तरह की आंतरिक समस्या को उतपन्न ना होने दे।

तुलसी की मुख्य जातियां- 

तुलसी की मुख्यत दो प्रजातियां अधिकांश घरों में लगाई जाती हैं। इन्हें  रामा और श्यामा कहा जाता है। रामा के पत्तों का रंग हल्का होता है। इसलिए इसे गौरी कहा जाता है।

  • श्यामा तुलसी के पत्तों का रंग काला होता है। इसमें कफनाशक गुण होते हैं। यही कारण है कि इसे दवा के रूप में अधिक उपयोग में लाया जाता है।
  • तुलसी की एक जाति वन तुलसी भी होती है। इसमें जबरदस्त जहरनाशक प्रभाव पाया जाता हैलेकिन इसे घरों में बहुत कम लगाया जाता है। आंखों के रोग, कोढ़ और प्रसव में परेशानी जैसी समस्याओं में यह रामबाण दवा है।
  • शिवलिंगी के बीजों को तुलसी और गुड़ के साथ पीसकर नि:संतान महिला को खिलाया जाए तो जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • नियमित 6 माह सेवन करने से पथरी मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती है।
  • फ्लू रोग में तुलसी के पत्तों का काढ़ा, सेंधा नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।
  • प्रतिदिन 4- 5 बार तुलसी की 6-8 पत्तियों को चबाने से कुछ ही दिनों में माइग्रेन की समस्या में आराम मिलने लगता है।
  • दिल की बीमारी में तुलसी अमृत है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है। दिल के मरीज को तुलसी के रस का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: tulsi plant, tulsi plant medicinal uses, tulsi plant uses, कोलेस्ट्रॉल, तुलसी, फ्लू रोग  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions