Blood pressure कि बिमारी पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही हैं। इस दौड़ती-भागती जिंदगी, fast food और अनियमित खानपान के कारण यह बीमारी भारत में तेजी से फैल रही है। थोड़ी सी टेंशन या जम्मेदारियों को पूरा न कर पाने का दबाव इस बीमारी को लगातार बढ़ावा दे रहा है।
आयुर्वेद के कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप काफी हद तक इस बीमारी से बच सकते हैं। ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारी, strock और गुर्दे की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर के रोगी को रोज दवा खानी पड़ती है। यदि आपके या किसी और के साथ भी ये समस्या है तो दवा के सेवन की जगह पारंपरिक चीजों का उपयोग करें। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही सामान्य चीजों के बारे में जिनके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर पर हमेशा कंट्रोल में रहता है।
लहसुन- लहसुन एक ऐसी औषधि है, जो ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अमृत के समान है। लहसुन में एलिसीन होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। ब्लड प्रेशर के डायलोस्टिक और सिस्टोलिक सिस्टम में भी राहत देता है। यही कारण है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना खाली पेट एक लहसुन की कली निगलने की सलाह दी जाती है।
खसखस -खसखस का सेवन भी ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज के बीज की गिरि और खसखस दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें रोज सुबह-शाम एक चम्मच खाली पेट पानी के साथ लें। यह प्रयोग करीब एक महीने तक नियमित करें।
दही -ताजे दही को ब्लडप्रेशर पेशेन्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। एक शोध के अनुसार ब्लडप्रेशर से परेशान लोगों को खाने के साथ दोनों समय ताजा दही खाना चाहिए। खाने में उचित मात्रा या कुछ अधिक दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है।
टमाटर-हाल ही चिकित्सा अनुसंधान में बताया गया है कि लाल टमाटरों का प्रयोग उच्च रक्तचाप और ख़ून में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में सहायक सिद्ध होता है।इसीलिए उच्चरक्तचाप से पीडि़त लोगों को रोजाना खाने के साथ सलाद के रूप में टमाटर जरूर खाना चाहिए।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply