MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / खबरें जरा हटके / गर्मियों में कैसे रखे खुद को फिट

गर्मियों में कैसे रखे खुद को फिट

By Pooja Sharma | Published on 26/05/2014

Rate this News

गर्मियों में कैसे रखे खुद को फिटगर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ तथा पोषणयुक्त रखना किसी भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।इस तपती धूप में न सिर्फ खुद को कूल रखना जरूरी होता है बल्कि ऊर्जा भी भरपूर मात्रा में लेना उतना ही जरूरी है।गर्मी  शरीर से अत्यधिक मात्रा में तरल पदार्थों को निकाल देती है।ज्यादातर बाहर रहने वालों के लिए गर्मियों में हालत और भी नाजुक हो जाती है।

आइए हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप कही भी अपने साथ ले जा सकते है और इसके सेवन से तपती गर्मी में आपकी ऊर्जा में बढ़ौतरी की जा सकती हैं।

खीरा – खीरे में कैलोरीज कम होती हैं।फाइबर, antioxidant  तथा जल तत्व की मात्रा अधिक होती है। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। ताजा कटे खीरों का सेवन काले नमक के साथ दिन के किसी भी समय करना एक बढिय़ा स्नैक है।

तरबूज-यह आपकी हड्डियों के लिए अच्छा होता है।आपके शरीर के वजन को कम करने में सहायता करता है। आपकी मांसपेशियों तथा नाडिय़ों की गतिविधि को नियंत्रित रखता है। दृष्टि में सुधार लाने के साथ ही यह कोशिकाओं के नष्ट होने तथा हृदय रोगों से आपकी रोकथाम करता है।
इसमें पोटाशियम,  विटामिन ए तथा सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

संतरा– यह हमें कैंसर तथा गुर्दों से संबंधित बीमारियों से बचाता है और लिवर कैंसर के खतरे को कम करता है। यह त्वचा तथा रक्तचाप की समस्या के लिए बढिय़ा होता है।

अंगूर-यह माइग्रेन तथा अपच के इलाज में सहायक होता है। यह त्वचा तथा दृष्टि के लिए बहुत फायदेमंद है। अस्थमा में सहायता करने के साथ-साथ यह आपको सनबर्न से भी बचाता है। यह एक बढिय़ा एंटी एजिंग एजैंट है। इसमें सैचुरेटिड फैट, कोलैस्ट्रॉल तथा सोडियम कम मात्रा में होता है। यह विटामिन सी तथा के का बढिय़ा स्रोत है।

आम–आमों में एंटी ऑक्सीडैंट्स भरपूर होते हैं। अध्ययनकर्ताओ से पता चला है कि इनमें पाए जाने वाले पोलीफैनोलिक एंटी ऑक्सीडैंट कम्पाऊंड्स आपको कुछ प्रकार के कैंसर से बचाते हैं। ये हृदय रोगों तथा रक्तचाप के लिए भी बढिय़ा होता हैं। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये विटामिन ए, सी, पोटाशियम, कैल्शियम तथा फासफोरस  का अच्छा स्रोत है।

स्टार फ्रूट (कैरेमबोला)-यह हैंगओवर तथा आंखों के दर्द के इलाज में सहायक होता है। यह सिरदर्द, रिंगवर्म, चिकनपॉक्स तथा घमौरियों के इलाज में भी बहुत बढिय़ा रहता है। इसमें पैंटोथीनिक एसिड, पोटाशियम, विटामिन सी तथा कॉपर मौजूद होते हैं।  इसमें विटामिन सी, ए, कैल्शियम, पोटाशियम तथा पैक्टिन पाए जाते हैं।

स्ट्रॉबेरी–यह आपकी त्वचा को झुर्रियों से रहित रखती है, आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। सूजन को कम करती है।कैंसर से लडऩे में सहायक होती है तथा प्रसव पूर्व स्वास्थ्य के लिए बहुत बढिय़ा होती है।यह हार्मोन्स तथा हड्डियों के लिए बहुत ही बढिय़ा होती है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।

अमरूद-यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत बढिय़ा होता है। यह आपके हार्मोन्स की कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। कब्ज का उपचार करने में भी यह सहायक होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा है। रिलैक्स करने में सहायक होने के साथ ही यह दिमाग के लिए भी बहुत बढिय़ा है।
इसमें विटामिन ए, फोलेट, पोटाशियम, कॉपर तथा मैंगेनीका भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।  यह डाइटरी फाइबर तथा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है।
जब भी आपको भूख महसूस हो तो थोड़ी नमक-मिर्च के साथ अमरूद का सेवन करें।

सेब– यह कोलैस्ट्रॉल को घटाने के साथ ही आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और पित्ते की पथरियों से आपकी रक्षा करता है।
यह डाइटरी फाइबर तथा विटामिन सी का एक बढिय़ा स्रोत है।

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=LgXtp1J4ShQ?rel=0&w=560&h=315]

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: खबरें जरा हटके Tagged With: antioxidant, antioxidant food, एंटी एजिंग एजैंट, पोलीफैनोलिक एंटी ऑक्सीडैंट कम्पाऊंड्स, फासफोरस, रोग-प्रतिरोधक क्षमता, विटामिन सी, हार्मोन्स  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions