MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Withdraw1.co.in के लुभावने वायदो मे न फंसना
Withdraw1.co.in के लुभावने वायदो मे न फंसना

Withdraw1.co.in के लुभावने वायदो मे न फंसना

By Mahender Singh | Published on 14/05/2014

Rate this News

अगर आप अपने घर मे सुख चेन और सुकुन भरी जिंदगी बनाऐ रखाना चाहते है तो इस प्रकार की कंपनियों से सदैव बचकर रहे। क्योंकी इनका प्लॉन इतना आकर्षित होता है, कि सभी को विश्वास हो जाता है, और अपनी सालो की मेहनत की कमाई एक पल मे ग्वा बैंठते है। संबधित प्रशासन भी मामले मे घटना घटित होने के बाद नींद से जागते हैं, तो कार्यवाही के नाम पर खानापुर्ती करके चले जाते है।

दोस्तो अब हम सीधे मुद्दे पर आते है mlm के बाजा़र मे उतरी Withdraw1.co.in कंपनी, जो की सीधे तौर पर यह कह रही है कि Withdraw1.co.in कोई कंपनी ही नही है और न ही कोई बैंक, या फिर किसी भी प्रकार का व्यापार है। अब सवाल यह उठता है कि अगर यह कोई कंपनी नही है तो क्या है?  और व्यापार तो करती नही है तो लोगो को उनका पैसा दोगुना करके कैसी देगी । दोस्तो सीधे तौर पर अब तो यह प्रतीत हो रहा है कि यह कंपनी लोगो को मुनाफा देने के लालच देकर उनको सरेआम उल्लु बना रही है।

क्या है कंपनी का बिजनेस प्लॉन:

  • 2,000 से 2,0000 रुपए का इंवेस्ट करने पर 10 प्रतिशत रोजाना
  • कंपनी का कहना है कि यह आपको 10 प्रतिशत रोजाना भुगतान करेगी, बीच मे कोई अवकाश नही है।
  • इतना ही नही कंपनी का दावा है कि 24 धंटो के भीतर ग्राहक के बैंक खाते मे पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कंपनी के कार्यालय का नही है अता पता:

कंपनी तो लोगो को  इतने बड़े बड़े सपने दिखाने मे जुट गई है कि उन्होने कंपनी की वेबसाइट पर अपने किसी भी ऑफिस का एड्रेस देना भी मुनासिब नही समझा। आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर अपने दिखावटी प्लॉन के अलावा कोई भी अन्य जानकारी नही दे रखी है। जिससे की निवेशको को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंपनी से सम्पर्क कर सकें। इन सब बातो यह तो साफ हो गया है कि यह कंपनी लोगो को केवल बेवकुफ ही बना रही है, कंपनी के पास ऐसा कोई प्लॉन है हि नही जिससे वह लोगो को मुनाफा दे सकें।

 कंहा कि कंपनी है Withdraw1.co.in:

दोस्तो कंपनी के बारे मे और भी ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए हमारे अथक प्रयास के बावजूद भी ज्यादा जानकारी नही जुट पाई है। यह कंपनी भारत मे भले ही चल रही हो लेकिन कंपनी का कार्यालय किसी को नही पता कि यह भारत की है या फिर कोई बाहरी देश के संचालक इसे भारत मे चला रहे है ।

कौन है Withdraw1.co.in कंपनी का संचालक:

कंपनी की दी हुई वेबसाइट पर इसका संचालन करने वाले शख्स की कोई जानकारी नही है मालिक का कोई अता पता नही है, संचालक पुरुष है या फिर महिला कुछ नही पता, कोई भारतीय है या फिर कोई फिरंगी है इस बारे मे भी जानकारी नही मिली है।  

कंपनी व्यपार करने के लिए रजिस्टर्ड है भी या नही ?

कंपनी द्धारा दी गई वेबसाइट पर कुछ भी ऐसी जानकारी नही है जो कि इंवेस्टर्स के लिए काफी हो। अभी तो कंपनी ने यह भी जानकारी नही दी है कि यह व्यापार करने के लिए भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है भी या नही है? क्योंकी इस प्रकार के व्यापार के लिए, व्यापार मंत्रालय को व्यापार के बारे मे पुरी जानकारी देनी पड़ती है फिर छानबीन करके व्यापार लाईसेंस ( ट्रेड लाइसेंस ) मिलता है।

पैसो की लालच मे खुब हो रहा है ऐसी फर्जी कंपनियों का प्रचार प्रसार:

mlm की ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जो जरा से पैसो की लालच मे आकर ऐसी कंपनियों का प्रचार अपनी वेबसाइट के माध्यम से करते जिन कंपनी के मालिक का भी नही पता होता है। यह लोगो भुल जाते है कि जितना बड़ा गुन्हा यह ठगी करते है उतना ही भागीदारी इन प्रचार करने वाले वेबसाइट चलाने वालो की होती है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, कंपनियों की समीक्षा Tagged With: MLM News, mlm news hindi, withdraw1. co.in investment scam, withdraw1. co.in review, withdraw1. co.in Scam, Withdraw1.co.in  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions