MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / प्रेरणादायक और प्रेरक व्यक्तित्व / सफलता के मूल मंत्र

सफलता के मूल मंत्र

By Pooja Sharma | Published on 14/03/2021

3.5/5 - (2 votes)

जिंदगी हमेशा आगे बढऩे का नाम हैं और हम सभी आगे बढ़ना चाहते है। लेकिन उनमें कुछ ही लोग सफलता की सीढ़ी पर चढ़ कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं। बाकी लोग बहुत नीचे की सीढ़ी तक सफर तय कर पाते हैं। इसके कुछ खास कारण है जो लोग पीछे रह जाते है।

आईए जानते है सफलता के कुछ मुल मंत्र-

कल्पना : कल्पना सीढ़ी का पहली उड़ान है। अगर हमें जीवन में कुछ करना है तो सबसे पहले उस लक्ष्य की कल्पना अपने मन में करनी होगी। तभी जाकर हम अपने लक्ष्य के नजदीक पहुँच सकते है।

तीव्र इच्छा : यह उस मनुष्य पर निर्भर करता है कि हम अपने सपनें को किस ऊचाँइ तक सोचते है । यह भी हमें खुद ही सोचना है कि हम ढ़ेर सारी चीजों को पाने की इच्छा में अपनी शक्ति खर्च करें या किसी एक लक्ष्य को पाने की इच्छा में अपनी पूरी शक्ति खर्च करें।

पूर्ण लगन : सफलता के रास्ते पर व्यक्ति की गाड़ी पटरी पर तभी चलती है, जब तक इसमें लगन एवं उत्साह के साथ करे। सफलता की पहली शर्त, पहला सूत्र यह है कि सफलता की ऐसी चाहत होनी चाहिए जैसे जीवन के लिए प्राणवायु की। सफलता का रहस्य ध्येय की दृढ़ता में है।

समय के पाबंद रहें : समय की महत्ता दर्शाते ढेरों कहावतें, मुहावरे दुनिया में मिल जाती है लेकिन इस पर कोई अम्ल नहीं करता है। समय उनके लिए अच्छा चलता है, जो समय के साथ चलते हैं और उनके लिए खराब चलता है, जो समय से पीछे चलते हैं या तेज भागने की कोशिश करते हैं। जब तक टाइम मैनेजमेंट नहीं होता, तब तक समय हमारे नियंत्रण के बाहर चलता रहेगा। अतः लम्बे समय तक काम को टालमटोल नहीं करना चाहिए।

कार्य योजना : बिना कार्य योजना के दृढ़ संकल्प सिर्फ एक मानसिक क्रिया बन कर रह जाता है और यथार्थ में बदल नहीं पाता। जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए उसकी सही और पूरी कार्ययोजना पहले से तैयार रखना बहुत जरूरी है।

एकाग्रता : जिस तरह अर्जुन को सिर्फ चिडिय़ा की आंख ही दिखी थी, उसी तरह हमें भी सिर्फ अपना लक्ष्य ही दिखना चाहिए। मन एकाग्र करके अपने लक्ष्य की ओर बढऩा चाहिए।

परिश्रम : सिर्फ सोचने और योजना बनाने मात्र से ही लक्ष्य नहीं पाया जा सकता। उसके लिए परिश्रम करना पड़ता है, वह भी कठिन।

ईमानदारी और उदारता : कोई भी सामाजिक गतिविधि जनसहयोग के बगैर पूरी नहीं होती। यदि हम दूसरों के दिल में स्थायी जगह चाहते हैं तो इसका आधार हमारे ईमानदारीपूर्ण काम से ही मिल पाता है।

कभी दूसरों की नकल न करें : सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपना मार्ग स्वयं निर्माण करते हैं और उस पर जनसमूह को ले जाते हैं। वो किसी की नकल नहीं करते है।

ये मूल मंत्र आपको चमत्कारिक सफलता दे सकते हैं लेकिन मात्र मूल मंत्र पढ़ लेने से सफलता नहीं मिल जाती इसके लिए सतत प्रयास, अवलोकन
और अभ्यास से ही सफलता के ये सूत्र सिद्ध हो सकते हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: प्रेरणादायक और प्रेरक व्यक्तित्व Tagged With: एकाग्रता, कल्पना, पूर्ण लगन, सफलता के मूल मंत्र  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions