Kolkata Weir Industries Limited के फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार लगाया
झारखंड/निरसा- बुधवार को सीआईडी की टीम ने Kolkata Weir Industries Limited के नामजद आरोपी रतन कुमार उर्फ रतन भुइया के महताडीह कॉलोनी आवास पर पहुंची, परंतु आवास पर ताला लगा हुआ था। सीआईडी की टीम ने उसके दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया।
इस संबंध में सीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि हमलोग कोर्ट के इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया है। अगर एक माह के अंदर आरोपी खुद को कानून के हवाले नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि सीआईडी विभाग की ओर से निरसा थाने में उक्त नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply