MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / राष्ट्रीय समाचार / कृष अय्यर के हाथ इंडिया में वॉलमार्ट की कमान

कृष अय्यर के हाथ इंडिया में वॉलमार्ट की कमान

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

नई दिल्ली। अमेरिका की रिटेल बिक्रेता कंपनी, वॉलमार्ट स्टोर्स ने शुक्रवार को कृष अय्यर को अपनी भारतीय यूनिट का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने की घोषणा की। कंपनी द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक उनकी नियुक्ति 21 जनवरी, 2014 से प्रभावी होगी।

अय्यर नए पद पर वालमार्ट एशिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट प्राइस को रिपोर्ट करेंगे। नए पद पर वह अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमणीक नर्सी की जगह लेंगे, जो वॉलमार्ट इंटरनेशनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। प्राइस ने कहा कि कृष हमारे भारतीय कारोबार के विकास और उसकी सफलता के लिए जिम्मेदार होंगे और साथ ही वह यहां खुदरा क्षेत्र से संबंधित हमारी भावी रणनीति का भी विकास करते रहेंगे।

गौरतलब है कि अय्यर 2012 में वालमार्ट इंटरनेशनल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े थे। इससे पहले छह साल तक वह अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य, सौंदर्य और जीवनशैली खुदरा कंपनी ए.एस. वाटसन समूह के साथ थे।

वहीं अय्यर ने कहा कि नई भूमिका पर नियुक्त होना और भारत में वालमार्ट के कारोबार का विकास जारी रखने का अवसर पाना सम्मान की बात है। यहां वॉलमार्ट के निवेश के जरिए हम भारत और भारतीय लोगों की सेवा करना चाहते हैं और देश में महत्वपूर्ण सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान करना चाहते हैं।

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: राष्ट्रीय समाचार Tagged With: Ceo, Fdi, Krish Iyer, Retail Sector, Walmart India  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions