
ई-कॉमर्स विषय में बेहतर करियर बनाया जा सकता है। नेट पर होने वाले व्यापारिक लेन-देन को ई-कॉमर्स कहा जाता है। नई-नई वेबसाइट्स ई-कॉमर्स के क्षेत्र में पैर जमा रही हैं।
लोगों की रुचि ऑनलाइन शॉपिंग में बढ़ रही है। लोग अब घर बैठे खरीदी करना चाहते हैं। ई-कॉमर्स के बढ़ते क्षेत्र से इसमें टेक्नोलॉजी में दक्ष युवाओं की मांग बढ़ती जा रही है। देश में 2020 में 950 मिलियन लोगों के पास मोबाइल फोन होंगे। ऐसे में इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक 2020 तक 750 मिलियन लोग इंटरनेट का प्रयोग करेंगे। ऐसे में इंटरनेटर पर वस्तु की खरीदी-बिक्री भी बढ़ जाएगी। नई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को इंटरनेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगी। ई-कॉमर्स में ऐसे युवाओं अपना करियर बना सकते हैं जो टेक्नीकल एक्सपर्ट्स हों।
ई-कॉमर्स का कोर्स नेटवर्किंग और प्रोग्रामिंग की विशेषज्ञता वाला कोर्स होता है। ई-कॉमर्स में मैनेजमेंट और कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग का ज्ञान दिया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट होता है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply