MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / राष्ट्रीय समाचार / LTC घोटाले में जेडीयू सांसद के खिलाफ केस दर्ज

LTC घोटाले में जेडीयू सांसद के खिलाफ केस दर्ज

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

नई दिल्ली। सीबीआई ने एक नवंबर को एलटीसी घोटाले में जनता दल(यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद अनिल कुमार साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर में साहनी के अलावा एयर इंडिया कर्मचारी रूबिना अख्तर और लाजपत नगर स्थित ट्रैवल ऑपरेटर एयर कूरज टैवल प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम शामिल है।

सीबीआई ने ये एफआईआर फर्जी एयर टिकट और बोर्डिंग पास जमा कर फर्जी यात्रा के लिए लाखों रुपये वसूलने के आरोप में साहनी के खिलाफ दर्ज की है। सीबीआई की प्रवक्ता कंचन प्रसाद के मुताबिक साहनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके घर पर तलाशी ली गई। सीबीआई ने राज्यसभा सचिवालय जाकर उन दस्तावेजों को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिन्हें सांसद ने एलटीसी (लीव ट्रैवल अलाउंस) हासिल करने के लिए जमा कराया था। इन दस्तावेजों में एयर टिकट और बोर्डिंग पास शामिल हैं। सीबीआई को तहकीकात में जानकारी मिली है कि ये दस्तावेज फर्जी हैं। एक नवंबर को ही साहनी के ठिकानों के अलावा एयर इंडिया तथा टूर ऑपरेटर के ऑफिसों पर भी छापे मारे गए। गौरतलब है कि सांसदों को एक साल में अपने परिवार के लोगों और सहयोगियों को चुनाव क्षेत्र से घरेलू टूरिजम के लिए 34 फ्री एयर टिकट मिलते हैं।

दरअसल इसी साल मार्च में कोलकाता एयरपोर्ट पर एक ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एयर इंडिया के 600 ब्लैंक बोर्डिंग पास बरामद हुए थे। इस बारे में एयर इंडिया के विजिलेंस डिपार्टमेंट को खबर मिलने के बाद मामले की जांच हुई थी। सेंट्रल विजिलेंस कमिशन के निर्देश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। सूत्रों का दावा है कि एलटीसी घोटाले से केंद्र सरकार का कोई भी विभाग अछूता नहीं है।

साहनी पर दिसंबर 2012 में पोर्ट ब्लेयर आने-जाने के लिए अपने और 6 सहयोगियों के एयर टिकटों के लिए 9 लाख रुपये का गलत दावा करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने टूर ऑपरेटर एवं एयर इंडिया के कर्मचारी से साठगांठ कर ई-टिकट खरीदे। फिर वेब चेक के जरिए बोर्डिंग पास हासिल किए। बोर्डिंग से कुछ पहले इन पासों और ई-टिकटों को रद्द कर दिया जाता था। इसके लिए एयर इंडिया की ग्राहक सेवा एजेंट से मिलीभगत करके उसके साइन इन कोड का इस्तेमाल किया जाता था।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: राष्ट्रीय समाचार Tagged With: Anil Kumar Sahni, Fir, JDu, Ltc Scam, Mp, Police  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions