MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / मावरोडी कि MMM Global कंपनी को चीनी सरकार ने किया बैन

मावरोडी कि MMM Global कंपनी को चीनी सरकार ने किया बैन

By Mahender Singh | Published on 12/02/2016

Rate this News

चीनी सरकार ने अवैध रुप से चल रही मावरोडी की MMM Global और MMM China को फर्जी बताते हुए चीन मे प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही कंपनी अपनी वेबसाइट पर तरह तरह तरह के लूभावनी योजनाओ के माध्यम से दुनियाभर के लाखो लोगो को करोडो रूपयो का चूना लगा चुकी है।

आपकी जानकरी के लिए बतां दे कि MMM Global  एक मल्टीनेशल नेटवर्किंग कंपनी है, जो कि एक पीरामिड योजना चलाती है, इसके साथ ही कंपनी के संचालक सर्जे मावरोडी को 1990 के दशक मे पौंजी स्कीम चलाने के व लोगो का पैसा ठगने के जूर्म मे रूसी सरकार ने चार साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

उल्लेखनीए है की MMM Global ने पैसो का लेनदेन अब Bitcoin के साथ भी शुरू कर दिया है।

क्या है पीरामिड स्कीम

पिरामिड स्कीम चलाने वाला व्यक्ति अपने नीचे काम कर रहे निवेशकों को भी नए निवेशक जुड़ने से होने वाला फायदा हासिल करने का मौका देता है। पीरामीड योजना मे अधिक से अधिक लोगो को पैसे लेकर जोडा जाता है, जैसे, एक व्यक्ति ने चार लोग अपने बाद जोडे, और उसने अपने बाद छह लोग जोडे, और तीसरे व्यक्ति ने दस लोग जोडे,ऐसे ही धीरे धीरे निवेशको कि संख्या बढ़ती जाती है, साथ ही इसमे लाभ कमाने वाला एक व्यक्ति या एक कंपनी होती है। जिसमें निवेशकों को कम निवेश पर भारी रिटर्न का लालच दिया जाता है।

इस स्कीम में नए निवेशक बना कर पुराने निवेशकों को रिटर्न दिया जाता है। जब तक नए लोगों की संख्या ठीक-ठाक दर से बढ़ती रहती है, तब तक स्कीम पुराने निवेशकों को रिटर्न देती रहती है, लेकिन जैसे ही नए लोगों की संख्या घटने लगती है, कंपनी ताला बंद कर फरार हो जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बतां दे की MMM Global  की पीरामीड योजनाओ को बहुत से देशो मे प्रतिबंध लगा रखा है,जिसमे से भारत, साउथ अफ्रिका भी शामिल है।

क्या है MMM  नेटवर्किंग दावा

यह कंपनी लोगो को जोडकर उन्हे उनकी जमा रकम से दूगना पैसा देने का दावे करके जोडते है। हाल ही मे MMM Global के संचालक सर्जे मारवोडी ने दावा किया है कि, MMM द्वारा चलाई गई पीरामीड योजना से लोगो को फायदा हुआ है। इसलिए एमएमएम नेटवर्किंग का ग्लोबल हेक्सा रेंकिंग 27,875 तक पहूंच गई थी।

 

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, MMM India Tagged With: mlm, MMM China, MMM Global, MMM INDIA, mmm india latest news, ponzi scheme, Sergey Mavrodi  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions