MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / Mini India के संचालक फरार, सदमे में हैं निवेशक

Mini India के संचालक फरार, सदमे में हैं निवेशक

By Mahender Singh | Published on 21/04/2014

Rate this News

भारत मे कई ऐसी चिटफंड़ कंपनियां है जो की अपनी मक्कारी का जाल फैला कर लोगो को लोभनीय स्कीम के माध्यम से बड़ी ही आसानी  के साथ से चुना लगाने के बाद चम्पत हो जाते है। ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला पाथाखेड़ी से सामने आया है जहां मिनी इंडिया के नाम से संचालित चिटफंड़ कंपनी लोगो से उनकी गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गई है और उसके संचालको का भी कोई सुराग नही मिला पा रहा है। मामले मे पीड़ीतो का कहना है कि उन्होने स्थानिए बंगाली बंधुओं पर भरोसा करके डबल पैसो के लोभ मे आकर करीब 120 करोड रुपए गवां दिए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और बंगाली बंधुओं के करीबी दबी जुबां से कह रहे हैं कि संतोषदास एवं मंतोषदास पाथाखेड़ा छोड़कर चंद्रपुर में रहने लगे हैं और वहीं से अपना कारोबार चला रहे हैं।

निवेशको के मुताबिक बंगाली बंधुओ ने अप्रैल और मई-जून माह के भीतर मुनाफे सहित रकम लौटाने की बात कही थी। लेकिन जब अप्रैल माह का पखवाड़ा बीतने पर भी जब निवेशको को रुपया नहीं मिला तो एक बार फिर निवेशक सदमें में आ गए हैं। चिटफंड कंपनी संचालक के फरार होते ही उनके करीबी एजेंट निवेशको की ओर से कंपनी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। निवेशको का दबाव बनता देख एजेंट क्षेत्र से बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

वैवाहिक कार्यक्रम मे अड़चन

जिन निवेशको ने ड़बल पैसो के लोभ मे आकर 5 से 10 लाख रुपए जैसी मोटी रकम चिटफंड़ कंपनी के हवाले की थी और वो रुपया ना मिलने की वजह से नोबत यह आ गई है कि उनके यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम भी रुक गए हैं। बंगाली बंधुओं से मिल रही डेडलाइन का हवाला देकर निवेशक अपने परिवार के लोगों का हौसला बढा रहे हैं। क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने किराना व्यवसायी, ज्वैलर्स संचालक के माध्यम से चिटफंड कंपनी में लाखों रुपए निवेश किए थे। इसके एवज में बतौर व्यवसायी एजेंटों को मोटी रकम सप्ताह या माह में कमीशन के तौर पर मिलती था। अब निवेशक इन व्यवसायियों पर भी दबाव बनाने से पीछे नही हट रहे हैं।

स्थानिए बाज़ार मे भारी गिरावट

औद्योगिक नगरी सारणी, पाथाखेड़ा से चिटफंड कंपनी के फरार होने की वजह से यहां के बाज़ार की रफ्तार मानो थम सी गई हो। साल भर पहले पाथाखेड़ा के बाजार में तेजी से उछाल आने के कारण आसपास के क्षेत्रों की जमीनों की कीमत चार गुना बढ़ गई थी जो कि अब घटकर पहले से भी निचे गिर गई है। चिटफंड कंपनी फरार होने के बाद क्षेत्र बाजार पर इतना ज्यादा असर पड़ा है कि व्यापारी हाथ-पर हाथ धरे बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। औद्योगिक नगरी सारणी, पाथाखेड़ा के हर दूसरे छोटे-बडे व्यवसायी का रुपया चिटफंड कंपनी में लगा था।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Chit fund Company, Industrial township सारणी, Mini India  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions