MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / MultiJet.biz के निवेशक हलकान मे ! नही दे रही निवेशको का पैसा
multijet.biz mlm scam

MultiJet.biz के निवेशक हलकान मे ! नही दे रही निवेशको का पैसा

By Mahender Singh | Published on 18/06/2014

Rate this News

Multi Level Marketing मे कम समय मे ज्यादा पैसे कमाने का प्रलोभन देकर आई MultiJet.biz लोगो का करोडो रुपए लेकर फरार हो गई है। अभी इस कंपनी को बाजार मे आये कुछ ही महीने हुऐ थे कि इससे पहले बड़ी ही सजगता के साथ करोडो लेकर चलती बनी। अब तो न कंपनी का पता है और न ही कंपनी के कर्मचारी या प्रमोटर का कोई सुराग मिल पाया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार MultiJet.biz ने साल के शुरुआत मे इस कंपनी को जोरो शोरो के साथ शुरुआत की थी। कंपनी दावा कर रही थी कि Auction तथा  Bidding करके लोग इसके माध्यम से कम समय मे लाखो करोडो रुपए कमा कर अमीर बन सकते। लेकिन ऐसा तो नही हो पाया जैसे जैसे समय बीतता गया कंपनी ने लोगो के मन मे घर कर लिया जिससे लोगो ने इनपर विश्वास करके अपनी पसीने की गाढ़ी कमाई यह सोच कर इनके हवाले कर दी कि अब हमारे पैसे मुनाफे के साथ वापस मिलेंगे जिससे हमारी कुछ हद तक परेशानी कम हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ बल्कि अब इनके आगे समस्या का अंबार लग गया है।

क्या है  MultiJet.biz  का बिजनेस प्लान

यह कंपनी जब बाजार मे उतरी तो लोगो को इसने कंपनी मे ज्वाइनिंग के लिए 11 हजार की रकम रखी थी,जिसके एवज मे उन्हे 85 रुपए प्रतिदिन उनके बैंक खाते मे डाल दिए जाएेंगे। तथा Auctionऔर Bidding करके लाखो कमा सकते हैं। हालांकि इसमे दोहराया नही है कि कोई भी चिटफंड कंपनी हो शुरु मे तो मुनाफे के साथ पैसे वापस देती है और जब अधिक लोगो कंपनी मे निवेश करें तो जमा की हुई मोटी रकम लेकर रातो रात फरार हो जाते है ठीक इसी प्रकार से MultiJet.Biz ने भी लोगो को असमंजस मे डालकर उनके पैसें ऐंठ लिए। MultiJet.biz ने शुरु मे तो 85 रुपए प्रत्येक दिन बैंक खाते मे डाले, लेकिन कुछ दिन पश्चात कंपनी बहाने लगाने लगी और कहने लगी की आरबीआई के ऑर्डर अनुसार अब हर रोज पैसे नही दिए जाऐंगे। इतने सब के बावजूद कंपनी फिर भी कह रही है कि जल्द ही निवेशको के खाते मे पैसे डाल दिए जाएेेंगे।

 ठगी से पर्दा उठाने के लिए लगाऐ 70 हजार दाव पर

आये दिन Multi Level Marketing मे नई नई चिटफंड कंपनी आती है और लाखो करोडो लेकर रफ्फु-चक्कर हो जाती है। लेकिन इस बार (NetworkingEye.Com) ने ठगी पर से पर्दों उठाने के लिए अपने 70 हजार रुपए दाव पर लगाकर कंपनी की इंवेस्टीगेशन आरम्भ कर दी अभी हमे कंपनी की इंवेस्ट किए हुऐ 10 दिन ही हुऐ थे की सच्चाई खुद ब खुद सामने आ गई ओर अब कंपनी लोगो के पैसे न देकर आरबीआई का बहाना बना कर टाल मटोल कर रही है।transfer

कौन चला रहा है  MultiJet.biz कंपनी को

mukti raj multijet.biz mastermindजैसा कि हमने कंपनी के संचालक के बारे मे जानकारी जुटाने की कोशिश कि तो कंपनी के मालिक मुक्ति राज का नाम सामने आ रहा है। मुक्ति राज हैदराबाद का रहने वाला है। सुत्रो से पता चला है कि मुक्ति राज MLM की दुनिया में शुरुवात Free India Concept company से की थी। इसके बाद इसने रियल स्टेट में गुुरु देवाय नामक कंपनी चलाई। जिसमें 500 से 700  सौ करोड़ के बिजनेस के घोटाले में जेल भी जा चुका है। जेल से छुटने के बाद मुक्ति राज ने Multijet.biz नाम की कंपनी खोली। इतना ही नही एमसीए (मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स) से प्राप्त जानकारी मे कंपनी के अन्य दो डायरेक्टर राजेश पाका और शेख वाजिद नामक शख्स का नाम सामने आया है। इस कंपनी को अपने प्रमोटरो का सहारा लेकर लोगो से ठगी कर रहे थे।

कंपनी के डायरेक्टर राजेश पाका और शेख वाजिद
कंपनी के डायरेक्टर राजेश पाका और शेख वाजिद

कंहा है कंपनी का कार्यालय

multijet.biz delhi office
multijet.biz delhi office

कंपनी कि दी गई वेबसाइट पर कंपनी के मुख्य कार्यालय का पता कर्नाटक के बैंगलुरु जिले का दिया हुआ है जबकि दुसरा कार्यालय बैंगलुरु के बाद दो माह पहले पश्चिमी दिल्ली के नेता जी सुभाष पैलेस मे कंपनी का कार्पोरेट कार्यालय खोला गया था।

लेकिन यहां से कंपनी ज्यादा धन जुटाने मे नाकामयाब रही इसकी सबसे बडी वजह यह भी है कि मामला ज्यादा बड़ता इससे पहले हमारी इंवेस्टीगेशन की पहल के चलते मामले से समय रहते पर्दो उठ गया। लेकिन फिर भी ना ना करते लाखो रुपए का झटका लोगो को फिर भी झेलना पड़ा है।

 

मामले की जानकारी जल्दी ही EOW के पास पेश  की जाएगी

दिनो दिन बढ़ रहे MultiJet.biz के ठगी के कारनामे की जानकारी बहुत जल्दी eow(आर्थिक अपराध शाखा) को दी जाएगी।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, कंपनियों की समीक्षा, चिट फंड समाचार Tagged With: mukti raj multijet, MultiJet.biz, multijet.biz review, multijet.biz scam, RAJESH PAKA, SHAIK WAJID  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions