MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / लोगो की आकांक्षाओ पर खरा सोना,Network Marketing

लोगो की आकांक्षाओ पर खरा सोना,Network Marketing

By Mahender Singh | Published on 01/06/2017

4/5 - (2 votes)

कम समय मे खासा मुनाफा व उस बुलंदी तक पहुचने मे, जिसकी अक्सर हम कल्पना करते है, Network Marketing से बेहतर कोई अन्य रास्ता शायद ही होगा। देखते ही देखते नेटवर्क मार्केटिग ने आज इंडस्ट्री का रूप ले लिया है, जिसे हम MLM यानि की Multi Level Marketing के नाम से भी भली भांति परिचित है। तो आइए हम इसके बारे मे कुछ बात करतें है, और इसको समझने की कोशिश करते हैं……. आज इस इंडस्ट्री का दायरा सीमित न होकर बल्कि दुनिया भर मे इसका नेटवर्क फैल गया है।

इसके साथ ही नेटवर्क मार्केटिंग/MLM ने एक आम आदमी को बडी ही आसानी से आर्थिक मदद देने का सिस्टम निर्धारित कर लिया है….. और देखते ही देखते देश का हर महत्वकांक्षी युवा वर्ग इस व्यापार से जुडता चला गया। हालांकि दुर्भाग्यवश इस इंडस्ट्री से जितनी उम्मीद लगाई थी, उसके विपरीत यह इंडस्ट्री चुनिंदा धोखाधडी करने वाली कंपनियों की वजह से सामाजिक आलोचनाओ का केंद्र के रूप मे उभर कर सामने आई……..जिसकी वजह से बहुत से युवाओ की महत्वकंक्षओ पर पानी फेर दिया।

आइए इस बिजनेस मे हो रहे गडबड झाले को कुछ शब्दो मे समझने की कोशिश करेंगे….. कारण एक…… कुछ शातिर लोगो का गलत काॅंसेप्ट को मार्किट मे लाना। इस तरह के कांसेप्ट हमेशा मार्किट में चलते रहतें है । जैसे, नॉन वर्किंग ग्रोथ प्लान, इन्वेस्टमेंट प्लान, कोई ऑनलाइन काम के बदले पैसा बाँटना, ऑनलाइन सर्वे कराना, व ईमेल के झमेले इत्यादि, रोज़ाना, सप्ताह में या हर महीने प्रतिशत में पैसा बाँटना, हेल्प के बहाने पैसा इधर से उधर कराना, यह सब केवल और केवल मनी सर्कुलेशन है, जब तक इनपुट अच्छा आता है ये चलता है जैसे ही इनपुट कम हुआ ये स्कीम बंद हो जाती है, और जाते जाते ये कंपनियां मोटा पैसा बटोर ले जाती हैं ।

ये शातिर कंपनियां  उन लोगों की मुर्खता भरी सोच को कैश करतें है, जो सोचतें हैं कि बगैर कुछ करे जीवन भर मोटा पैसा मिलता रहे । और इस घटिया सोच की वज़ह से बहुत से लोग नुक्सान उठा जाते हैं। इस तरह की हर कंपनी जोखिम भरी होती हैं, क्योंकि जिस कांसेप्ट में कोई चीज़ खरीदी या बेचीं नहीं जाती वो बिजनेस नहीं कहलाता है………

Network Marketing में ज्यादातर कंपनियों के प्लान इस तरह के होते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल करें इसके लिए प्लान में खूब लालच पिरोया जाता है । ऐसी स्थति में एसोसिएट की भूमिका एक सेल्समेन की जैसी बन जाती है, बिजनेसमैन बिलकुल नहीं….बिजनेस का तरीका या सिस्टम भी ऐसा व्यवहारिक होना चाहिए कि आम आदमी उसे आसानी से कर सके, अन्यथा लोग असफल होते रहेंगे।

अक्सर देखने में आता है कि किसी बिजनेस कांसेप्ट के बारे में क्या सही है क्या गलत है या क्या करना चाहिए क्या नहीं अथवा कैसे करना चाहिए, ये सभी बातें वो लोग भी नहीं जानते जो अपने आप को बड़ा बिज़नेस लीडर समझते हैं। वो लोग लीडर होने का मतलब बस यही समझते है कि कम्पनी से सेटिंग कर लेना और लोगों के विश्वास की बलि चढ़ा देना।

केवल बिजनेस में दिखाई गई इंकम को ही नहीं देखते। बल्कि बिजनेस का नेचर, ग्रोथ रेट, Business Plan, बिजनेस का स्थायित्व, उत्पाद की उपयोगिता आदि भी देखते हैं। मार्किट में बहुत सी कंपनियां बड़े टर्न ओवर वाली और ज्यादा प्रोडक्ट रेंज वाली भी होती हैं। लेकिन उनका जॉइनिंग अमाउंट बड़ा होता है या वो वर्किंग फ्रेंडली नहीं होती, वर्किंग फ्रेंडली का न होने का मतलब वो प्लान जिसमे कम्पनी का प्लान अन. नेचुरल होना, उत्पाद का अन उपयोगी होना या गुणवत्ता खराब होना, प्लान का स्पस्ट न होना, कई तरह की इंकम में उलझा प्लान इन सभी समस्याओं की वज़ह से लोग बिजनेस को असहज महसूस करते हैं और मन से काम नहीं कर पाते व पैसा नहीं कमा पाते। इसीलिए बहुत सी बड़ी कंपनियों में लोग थोडा काम करके छोड़ भी देते हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र, विशेष समाचार Tagged With: multi-level marketing, Network Marketing, ऑनलाइन सर्वे, नॉन वर्किंग ग्रोथ प्लान  

Comments

  1. deepakwellhumanbeing says

    08/01/2019 at 5:21 PM

    aapne bhaut acchi jaankari di sir please also suggest any mlm company jo appke scales par khari utar rahi ho india me

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions