MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / वन-वे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पौने तीन लाख ठगे
online-marketing-scams

वन-वे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पौने तीन लाख ठगे

By Mahender Singh | Published on 22/02/2014

Rate this News

राजस्थान के बासनी क्षेत्र  स्थित सरस्वती नगर के  सी सेक्टर में एक युवक ने इंटरनेट पर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के जरिए अपने ही पड़ोसी को पैसे डबल करने का झांसा देकर करीब पौने तीन लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने  पीड़ित के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ धोखा-धड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई मे जूट गई है।

बासनी पुलिस के मुताबिक ठग ने बड़ी ही चालाकी के साथ पहले अपने पड़ोसी को दुगुने पैसे देकर झांसे में लिया। फिर उसके बाद  प्रताप ने लालच मे आकर अपने साथ-साथ अपने दोस्तो के भी पैसे डबल करने के लिय वीरेन्द्र को दे दिए।

अपने दिए गए ब्यान मे पीड़ित प्रताप सियोल ने पुलिस को बताया है की वह सरस्वती नगर के सी सेक्टर मे रहता है। और उसके ही पड़ोस मे रहने वाला वीरेन्द्र एक वन-वे ऑनलाइन ट्रेडिंग  नाम की कंपनी चलाता है। जो की पैसा डबल करने के नाम पर लोगो से ठगी कर रहा है। पैसा दूगने करने  के नाम पर वह भी उसके झांसे में आ गया और 23 सौ रुपए कंपनी में आईडी बनवाने के लिए दे दिए। वीरेंद्र ने प्रताप से कहा था की वह उसे एक सप्ताह मे दुगुने मुनाफे के साथ वापस पैसे देगा ।

वायदे के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र ने पीडि़त को एक बार दस हजार का मुनाफा भी दिया। पीड़ीत ने इससे लालच मे आकर अपने साथ- साथ अतने दोस्तो के करीब पौने तीन लाख रुपए आरोपी को दे दिए ।

वीरेन्द्र ने प्रताप सियोल से डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए और साथ ही उसके दोस्त ओमप्रकाश से 23 हजार, अर्जुन पुरी से 46 हजार, ईश्वर जानी से 69 हजार रुपए ठग लिए।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, Online Scam Tagged With: Online Scam  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions