MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Oscar Management Service Ltd. के खिलाफ मामला दर्ज

Oscar Management Service Ltd. के खिलाफ मामला दर्ज

By Ak Sharma | Published on 09/06/2015

Rate this News

Oscar Management Service Ltd. के खिलाफ मामला दर्ज

surat, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund, Oscar Management Service

सूरत। विभिन्न स्कीम में निवेश के बहाने लोगों के करोड़ों रूपए हजम करने वाली चिटफंड कंपनी ऑस्कर मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत सात जनों के खिलाफ उधना पुलिस ने 35 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि उधना हरिनगर विभाग-2 निवासी राजेन्द्र रमेश विरास नाम के पीडित की शिकायत पर भेस्तान वंृदावन सोसायटी निवासी ऑस्कर कंपनी के चेयरमैन रविन्द्रप्रसाद पंचुचरण स्वाई, वाइस चेयरमैन प्रमोद कुमार ढल, पांडेसरा दीनदयाल नगर निवासी अशोक कुमार नीहर राउत, अडाजण खोडियारनगर निवासी परीक्षित दीनबंधु नायक, अमरोली निवासी जगदीश जुगलकिशोर राउत, पांडेसरा उमियानगर निवासी कंपनी के डायेक्टर तथा ब्रांच मैनेजर अरूणकुमार पांडा और अजय कुमार प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने उधना बस डिपो शॉपिंग सेंटर तथा शहर के अलग-अलग इलाकों में कंपनी के कार्यालय शुरू किए और एजेंटों के जरिए लोगों से विभिन्न स्कीम में निवेश करवाया। उन्होंने लोगों को झांसा दिया कि निवेश करने पर उन्हें मियाद पूरी होने के बाद ब्याज के साथ रूपए लौटाए जाएंगे। वर्ष 2013 से फरवरी 2015 तक उन्होंने ग्राहकों से करीब 35 करोड़ रूपए निवेश करवाए और जब ब्याज के साथ रूपए लौटाने की बारी आई तो कार्यालय पर ताला लगाकर फरार हो गए।


ठगी का शिकार हुए निवेशकों ने कंपनी के कार्यालयों में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया था और पुलिस आयुक्त को अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। गुरूवार शाम उधना पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ 35 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions