PACL के एजेंट को बनाया बंधक, पिटाई
मुजफ्फरपुर। सदर थाना इलाके में चिटफंड कंपनियों की ठगी की शिकार कई महिलाएं और पुरुषों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कंपनी के एजेंट को बंधक बना लिया और जमकर पीटा।
सदर पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकार महिलाएं व पुरूषों ने सोमवार को पताही हरि गांव में एजेंट को बंधक बना लिया और पैसा वापस करने का दवाब दिया गया, लेकिन एजेंट द्वारा राशि वापस नहीं की गई।
घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उग्र लोगों को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद एजेंट को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। एजेंट की पहचान रविंद्र कुमार पप्पू के रूप में हुई है।
पूछताछ में चिट-फंड कंपनी का नाम PACL बताया गया है। लोगों ने बताया कि समस्तीपुर में इसका कार्यालय है। यहां पर एजेंट ने इलाके के लगभग दो सौ महिलाएं व पुरूषों से लाखों रुपये जमा किए। अब मेच्यूरिटी के समय में राशि देने से इंकार किया जाने लगा।
इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने एजेंट को बंधक बना डाला। जमकर हंगामा किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply