MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / PACL के खिलाफ एजेंटों का धरना

PACL के खिलाफ एजेंटों का धरना

By Ak Sharma | Published on 04/03/2015

Rate this News

PACL के खिलाफ एजेंटों का धरना

संगरूर – PACL कंपनी के पास करोड़ों रुपये निवेश करवाने वाले संगरूर व बरनाला के दर्जन भर एजेंटों ने मंगलवार को कंपनी के कार्यालय के समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। एजेंटों का आरोप था कि कंपनी वादे के अनुसार निवेशकों के रुपये लौटाने में आनाकानी कर रही है। बार-बार चक्कर कटवाने के बावजूद रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। 


प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के मालिक निर्मल सिंह भंगू, डीएम प्रदीप सिंह कालिया व मैनेजर जसमेल सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजिंदर सिंह भवानीगढ़ ने बताया कि वह छह महीने से ग्राहकों की रकम अदा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन राशि देने के लिए बुलाया जाता है उस दिन मैनेजर ही दफ्तर में नहीं आता। 27 फरवरी को भी यही हुआ। 


उन्होंने बताया कि उसने पांच करोड़ रुपये अपने सहयोगी एजेंटों के जरिये कंपनी के पास जमा करवाए हैं। सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 करोड़ रुपये, सुरिंदर सिंह ने 50 लाख रुपये, हरबंस लाल ने 40 लाख रुपये, बलवीर सिंह हथन ने एक करोड़ रुपये, रेखा रानी ने 70 लाख रुपये जमा करवाए हैं। 


उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन से बार-बार मिलने पर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि सभी एजेंट गांवों में जाकर कंपनी में पैसे लगाने वाले लोगों के सहयोग से कंपनी को पक्के तौर पर बंद करवाएंगे। इस संबंधी जब शाखा प्रबंधक मैनेजर जसमेल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यालय से राशि आएगी भुगतान कर दिया जाएगा।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Comments

  1. rahul says

    24/06/2017 at 11:53 AM

    Pals ke kab milenge rupaya

    Reply
  2. rahul says

    24/06/2017 at 11:53 AM

    Kab milenge rupay

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions