MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / PACL वालों को सुनाई खरी-खोटी, जांच के निर्देश जारी

PACL वालों को सुनाई खरी-खोटी, जांच के निर्देश जारी

By Ak Sharma | Published on 12/04/2015

Rate this News

PACL वालों को सुनाई खरी-खोटी, जांच के निर्देश जारी

PACL INDIA, pacl news, MLM NEWS, MLM hindi news, chit fund, raipur,

रायपुर. आकर्षक ब्याज और लाभांश का दावा करके करोड़ों रुपये निवेश कराकर भुगतान बंद करने वाली पीएसीएल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाने सौ से ज्यादा पीड़ित निवेशक और एजेंट थाने पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में कंपनी वालों को पीड़ितों ने जमकर खरी खोटी सुनाई. 


छग राज्य पिछड़ा वर्ग विकास संगठन के बैनर तले एकजुट हुये निवेशकों और एजेंटों ने संयुक्त रुप से एक आवेदन तैयार करके पुलिस को सौंपा. जिसमें कंपनी के कामकाज से लेकर डायरेक्टरों और पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी दी गई है. आरोप लगाया गया है कि कंपनी अब निवेशकों का रकम नहीं लौटा रही है. 


दो साल से निवेशक चक्कर लगा रहे हैं. एजेंट भी कंपनी के डायरेक्टरों और ब्रांच मैनेजरों के झांसे में आये हैं. बेरोजगार एजेंटों ने पहले खुद ही अपनी जमा पूंजी कंपनी में लगाई. इसके बाद अपने परिचितों और रिश्तेदारों के साथ मोहल्ले व कॉलोनी वालों को निवेश करने का आग्रह किया. अब एजेंटों को जमाकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने केवल रायपुर में ही सौ करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है. छग में तो यह राशि दोगुनी से ज्यादा होगी. 


जांच के निर्देश जारी 


सीएसपी ने शिकायत जांच के निर्देश मौदहापारा थाने को दिये. थाने में पीएसीएल के अफसरों को बुलाया गया. जहां चर्चा के दौरान निवेशकों और पीड़ित एजेंटों ने ब्रांच मैनेजरों को जमकर खरी खोटी सुनाई. कहा गया कि जिस सेबी के निर्देश का हवाला देकर भुगतान रोका जा रहा है, वह निर्देश अगस्त 2014 में आया है. 


जबकि जमाकर्ताओं की रकम दो-दो साल से नहीं लौटाई जा रही है. लोग लंबे समय से भटक रहे हैं. पुलिस ने कंपनी वालों से दो दिन के भीतर दस्तावेज और लिखित जवाब मांगा है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी. 


दो कंपनियों के डायरेक्टर फरार 


पुलिस ने एचबीएन कंपनी और माइक्रो फायनेंस कंपनी के डायरेक्टरों को जुर्म दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है. जबकि कोर्ट में दिये गये शपथपत्र के बाद भी एचबीएन कंपनी के चेक लगातार बाऊंस हुये हैं. इसी तरह माइक्रो फायनेंस कंपनी के केवल एक अधिकारी की ही गिरफ्तारी हुई है. वह इन दिनों जमानत पर है.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Comments

  1. Sarjeet says

    01/09/2017 at 8:28 PM

    Sir, pacl me bima policy thi mere papa ki unki death ko three year ho gay h please tell me ki claim kab take milega

    Reply
    • Sarjeet says

      01/09/2017 at 9:19 PM

      S.no 82289299
      Registration no -u052193615

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions