MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / विशेष समाचार / परेशानी का सबब बनता जा रहा है IRCTC पर टिकट बुक करवाना
परेशानी का सबब बनता जा रहा है IRCTC पर टिकट बुक करवाना

परेशानी का सबब बनता जा रहा है IRCTC पर टिकट बुक करवाना

By Mahender Singh | Published on 19/06/2014

Rate this News

लोगो की मुसिबतो को देखते हुऐ INDIAN RAILWAY CATERING & TOURISM CORPORATION ( IRCTC ) भले ही दो माह मे टिकट बुकिंग असान करवाने का दावा करती रही हो, लेकिन फिलहाल लोगो को टिकट बुकिंग करवाने के लिए कडी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे मे आईआरसीटीसी की साइट पर सेशन एक्सपायर हो जाना साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही को जाहिर करता है। ऐसे में टिकट बुक न हो पाना या कैंसिल न हो पाने की झल्लाहट लोगो मे साफ झलक रही है।

वहीं दुसरी और मामले मे संबधित अधिकारी लोगो की समस्या को समझने की बजाए मामले से कन्नी काटते हुऐ नजर आ रहे है। अधिकारियो के मुताबिक लोग भी कहने लगे हैं कि भले लाइन में खड़े रहकर टिकट बुक करा लो, ऑनलाइन मे माथा पच्ची करने से समय खराब करने से आपकी यात्रा तो मंगलमय नहीं हो सकती है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले लोगों का कहना है कि उनके लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना ही बेहद मुश्किल है। अक्सर लॉगिन होने से पहले ही सेशन एक्सपायर हो जाता है। अगर ब्राउजर बंद करके दोबारा लॉगिन किया जाए तो साइट खुलने में इतना वक्त ले लेती है कि जैसे ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया आगे बढ़ती है सेशन एक्सपायर हो जाता है। जिसकी वजह से लोगो को काफी दिक्कते झेलनी पड़ रही है।

क्योंकी इंटरनेट से बुक करवाई हुई टिकट भी इंटरनेट से रद्द की जाता है। इसलिए जो लोग टिकट रद्द कराना चाहते हैं, उनके लिए खासा मुसीबत बनी हुई है। जिसके चलते टिकट रद्द न होने की स्थिति में उनका पैसा डूबने की आशंका बनी रहती है। लोगों का दावा है कि घंटों की मशक्कत के बावजूद हाथ खाली के खाली रहते है। उधर, आईआरसीटीसी के अधिकारियों का दावा है कि वेबसाइट में दिक्कत नहीं है। अगर कोई और समस्या है तो इसकी वजह लोकल नेटवर्क की प्रॉब्लम हो सकती है।

22 जून से बेंगलुरु से एसी टूरिस्ट ट्रेन

आईआरसीटीसी ने कहा है कि 22 जून से बेंगलुरु से इलाहाबाद, वाराणसी, गया, कोलकाता, पुरी और कोणार्क जैसे धर्म स्थलों के लिए एसी टूरिस्ट पैकेज ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही ट्रेन की यात्रा 30 जून को बेंगलुरु पहुंचकर समाप्त होगी। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता के मुताबिक दक्षिण भारतीय यात्री आठ दिन में ही यूपी, बिहार और उड़ीसा के कई धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन कर सकेंगे।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: विशेष समाचार Tagged With: INDIAN RAILWAY CATERING & TOURISM CORPORATION ( IRCTC ), IRCTC website, Session expire  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions