बहुत से लोगों को काम के समय गहरी नींद आती है। जिसके एक नहीं कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत अधिक वर्क लोड ,अनियमित खानपान, या असंयमित दिनचर्या के कारण या शारीरिक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रहता जिससे स्वास्थ संबंधि समस्या जन्म लेती है। नींद कम आना या ज्यादा नींद आना ये दोनों ही स्थितियां स्वास्थ के लिए सही नहीं है।ज्यादा नींद आने वाले व्यक्ति को वीरासन की मदद लेंनी चाहिए। इस आसन के नियमित अभ्यास से अधिक नींद आने की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
वीरासन की विधि
किसी साफ और समतल स्थान पर पांव को मोड़कर बैठ जाएं। पैर का पंजा उल्टा जमीन पर रखे। एड़ी पर दाहिना नितंब टिक जाएगा। अपने बाएं पैर को भी घुटने से मोड़ें और दाहिने पैर के घुटने के पास जमीन पर रख दें। अब दाहिने हाथ को दाहिने घुटने पर जमा दें।बाएं हाथ की उंगलियां चेहरे को स्पर्श करेंगी। इसकी एक दूसरे विधि भी है। इस विधि में दोनों हाथ दाहिने पांव के घुटने पर रहते हैं।
वीरासन के लाभ
इस आसन से शरीर में अद्भुत शक्ति का संचार होता है। साहस और धैर्य में वृद्धि होती है। आलस्य दूर होता है साथ ही अधिक नींद आने की समस्या पर रोक लग जाती है। जंघा और पांव शक्तिशाली बनते हैं। शरीर का भारीपन दूर होता है। योग-साधना में वीरासन का महत्वपूर्ण स्थान है।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply