MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / भारत मे MLM और उसमे होने वाली समस्याएं

भारत मे MLM और उसमे होने वाली समस्याएं

By Mahender Singh | Published on 22/01/2020

1.5/5 - (2 votes)

क्या है डायरेक्ट सेलिंग

डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां अपने उत्पाद को दुकानो पर सेल्समैन के माध्यम से बेचने के बजाए, डायरेक्ट ही अपने ग्राहको को बेचती है। यह कंपनी इंडिपेंडेंट सेल्स अपने रिप्रेजेंटिव्स के माध्यम से पर्सन टू पर्सन सेल्स करती है। जिसमे एमवे ओराफ्लेम, मोदीकेयर, एवाॅन आदि यह भारत की जानी मानी डायरेक्ट सेलिंग कंपनीयां है।

कंपनी के प्रतिनिधी जो कि अपने लिंक स्ंवय ही बनाकर प्रोडक्ट्स की सेलिंग बढा़ते है, तथा इससे जूडे रिप्रेजेंटेटिव्स कंपनी मे वर्कर नही, बल्कि स्ंवय के मालिक होते है, उत्पाद सेल होने के उपरांत इन्हे अपने मेहनताना के रूप मे अच्छी खासी कमीशन मिल जाती है। आजकल तो यह सेलर्स अपने उत्पाद कि बिक्री करने के लिय सोशल साइट्स का भी खूब इस्तेमाल कर रहे है।

किस प्रकार से होती है  प्रतिनिधि की कमाई

आपकी जानकारी के लिए बतां दें कि डायरेक्ट सेलिंग कंपनी दो प्रकार की होती है, पहली तो सिंगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी और दूसरी मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी होती है। सिंगल डायरेक्ट कंपनी अपने प्रतिनिधी को उसके सेल्स प्रसेंटेशन के हिसाब से सेल्स की कमाई का एक हिस्सा कमीशन के रूप मे उसे देती हैै।

लेकिन एमएलएम मे प्रतिनिधी अपने साथ और भी लोगो को जोडकर एक बडा नेटवर्क खडा कर सकता है, तथा इससे जूडे अन्य लोगो से भी होने वाली सेल्स का फायदा सीधे तौर पर प्रतिनिधी को मिल जाता है। यह भारत का सबसे अधिक जाना माना तरीका है, जिसे डायरेक्ट सेलिंग के सभी प्रतिनिधी अपना रहे है।

क्या कानून है इंडस्ट्री को रेगूलेट करने वाले

जैसा कि आप सभी को पता है कि भारत मे डायरेक्ट सेलिंग मे कोई कानून लागू नही हो पाया है। जिसका फायदा समय समय पर कुछ लोग पौंजी स्कीम चला कर उठा लेते है। लेकिन डायरेक्ट सेलिंग के कुछ कामकाजी पहलू मौजूदा नियमो के अनुसार चल रहे है। लेकिन इससे इसमे क्लैरिटी नही आती है, और टैक्नीकली भाषा को समझने मे कठिनाई सामने आती है।

क्यों रहती है विवादो मे घिरी कुछ डायरेक्ट सेलिंग कंपनी

उल्लेखनीए है कि कुछ मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनियां प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन बैनिंग एक्ट 1978 मे बनाए गए नियमो का उल्लंघन करने से हमेशा ही विवादो मे घिरी रही है।

जिसके नियम कहते है कि चैन का कोई पहले से जूडा हुआ सदस्य अन्य नया सेल्स पर्सन नियुक्त करके या उन्हे रेफर करके कमाई नही कर सकता है। यदि इसके सदस्य को सिर्फ नए सदस्य की नियूक्ति से ही कमाई हो जाती है, तो यह पौंजी स्कीम की केटेगिरी मे आ जाता है,तथा इससे लोगो कि इंकम तब बढ़ती है जब इसमे नए लोगो की नियुक्ति की जाती है।

एक्ट के मुताबिक रिक्रुटर की कमाई तभी होनी चाहिए जब वह सेल करें। इससे होने वाली सेल से नई इकनाॅमिक ऐक्टिविटी भी शुरू होती है, जिससे सेल्स से जुडे अन्य लोगो को भी सेलिंग कमीशन बंट जाता है। जो कि मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी नए रिक्रुटरर्स को बेची जाने वाली शुरूआती मार्केटिंग किट की कीमत को रिकु्टर्स की सैल्स के तौर पर लेती है। तथा वह एक तरह से तो नए सैलर की रिकु्मेंट से कमाई करती है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, राष्ट्रीय समाचार, विशेष समाचार Tagged With: mlm, डायरेक्ट सेलिंग, नेटवर्क मार्केटिंग, नेटवर्क मार्केटिंग क्या है, प्रत्यक्ष बिक्री, प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन बैनिंग एक्ट 1978, मल्टी लेवल मार्केटिंग  

Comments

  1. जितेन्द्र says

    17/02/2016 at 12:01 PM

    क्या बिहार के लोग चिट फण्डा से पिरित हे लेकिन फिर भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रहा हे

    Reply
  2. ZUBAIR says

    04/07/2017 at 3:51 PM

    Vestige marketing Company कैसी है

    Reply
  3. Pardeep Kumar says

    26/09/2018 at 6:49 PM

    Kya table plan Bharat me legal hai kam karne k liye ,jaise abhi kuch company hai.. Global inter gold, swissgold, gold premiumer . Sahi guide kare

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions