MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / QNet इंडिया के 2 बैंक खाते सील, 45 करोड़ रुपये जब्त
QNet इंडिया के 2 बैंक खाते सील, 45 करोड़ रुपये जब्त

QNet इंडिया के 2 बैंक खाते सील, 45 करोड़ रुपये जब्त

By Ak Sharma | Published on 15/12/2013

Rate this News

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने QNet के दो बैंक खातों को सील कर दिया है, जिसमें 45 करोड़ रुपये जमा है। वहीं, इसी फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार मंजुनाथ हेगड़े की पुलिस हिरासत भी बढ़ा दी गई है।

QNet की जांच कर रहे आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक हांगकांग आधारित QNet से जुड़ी एक मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) कंपनी के एक दो बैंक खातों को सील कर दिए गए हैं। इस बचत खाते में 45 करोड़ रुपये जमा है। जबकि इसी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कंपनी के अधिकारी मंजुनाथ हेगड़े की पुलिस हिरासत भी बढ़ा दी गई है।

दरअसल पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने QNet के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जब इस कंपनी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये कंपनी प्लास्टिक और कांच के प्रोडेक्ट्स सप्लाई करती है, ये प्रोडक्ट्स कैंसर जैसी सीरियस बीमारी के इलाज में चमत्कारी वस्तु के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े के शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह आनंद मुंबई के लोखंडवाला के रहने वाले हैं, अपनी शिकायत में गुरप्रीत ने कहा कि उनकी पत्नी से Qnet ने 30,000 रुपये की ठगी की है। गुरप्रीत ने कहा ‘मेरी पत्नी को बताया गया कि 30 हजार रुपये में बायो–प्रोड्स्ट्ग खरीद कर वो अपने 12 साल के बेटे के मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों का इलाज़ आसानी से कर सकते हैं।

पुलिस की पहली एफआईआर में 5 लोग आरोपी हैं, जिसमें हांगकांग आधारित QNet कंपनी के फाउंडर विजय ईश्वरन का नाम भी है, जो QI ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। कुछ समय पहले इस कंपनी का नाम इंटरपोल की वेबसाइट में भी था, लेकिन लेकिन बाद में बिना किसी आरोप के हटा दिए गए।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: Bank Account, Eow, Manjunath Hegde, Mumbai police, QNet, SCAM  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions