MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / विशेष समाचार / राष्ट्रीय सहारा के राज्य ब्यूरो सदस्य अपनी ही कंपनी को लगा रहे हैं चूना
rashtriya sahara

राष्ट्रीय सहारा के राज्य ब्यूरो सदस्य अपनी ही कंपनी को लगा रहे हैं चूना

By Mahender Singh | Published on 20/05/2014

Rate this News

लाख परेशानियो से गुजरने के बावजूद भी सहारा के कर्मचारी अपनी हरकतो से बाज नही आ रहे है, फिर भी लोगो को बराबर ही नोचना खसोटना अभी भी जारी है। वो कहते है न चोर चोरी से जाऐं पर हेरा फैरी से न जाऐं। देखा जाए तो वही हाल सहारा का भी है।

परेशानियों से घिरने के चलते सहारा अपने नियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहा है तो वहीं कांन्ट्रेक्ट बेस पर रखे गऐ कर्मियो को लगभग ढाई महीने से वेतन नहीं मिल पाई है।

वंही अब दैहरादून से राष्ट्रीय सहारा अखबार का मामला सामने आया है। मामला चुनावो के दौरान राजनितीक पार्टियों से मिलने वाले विज्ञापनो से जुड़ा हुआ है। जिसमे से भाजपा के विज्ञापनों की जिम्मेदारी राज्य ब्यूरो के सदस्य अमरनाथ की थी। वह भाजपा से विज्ञापन तो नहीं दिला पाए लेकिन केवल एक उम्मीदवार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनकी डील हुई। सहारा में विज्ञापन लाने पर स्टाफर को साढ़े सात प्रतिशत और स्ट्रिंगर को 15 प्रतिशत तक का कमीशन मिलता है।

अमरनाथ ने मोटी रकम कमाने के लालच मे आकर जो विज्ञापन खुद के माध्यम से आना था वह उसने स्ट्रिंगर राजकिशोर का सहारा लेकर कंपनी को दिलवाया। इस प्रकार से कंपनी को सीधे तौर पर साढ़े सात प्रतिशत का चूना लगवा दिया। इस बार आर्थिक संकट के चलते किसी भी राज्य ब्यूरो के सदस्य को लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने की इजाज़त नहीं मिली थी।

लेकिन राजधानी देहरादून से लगभग 38 किलोमीटर दूर हरबर्टपुर में मोदी की जनसभा कवर करने के नाम पर अमरनाथ ने सहारा से चार हजार रुपये झटक लिए। वह भी तब जब कि सूत्र बताते हैं कि वह सभा कवर करने भाजपा की ही गाड़ी से मुफ्त में गए और आए थे।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: विशेष समाचार Tagged With: dehradun, Dr. Ramesh Pokhriyal, rashtriya sahara news paper  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions